{"_id":"5aea0f0b4f1c1be2798b779d","slug":"121525288715-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोपी ने जेल के बॉथरूम में की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म आरोपी ने जेल के बॉथरूम में की खुदकुशी
Updated Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
जिला जेल में बंद एक हवालाती ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हवालाती सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिछले 19 दिन से बंद था। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि रेप के झूठे मुकदमे की वजह से परेशान था, इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कागजी कार्यवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे जेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली। संदीप (25) नामक हवालाती का शव बाथरूम के रोशनदान से लटकता मिला। बेड शीट को फाड़कर फंदा बनाया गया। संदीप पिछले महीने की 13 तारीख को जेल में आया था। उस पर चरखी दादरी जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप था। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मृतक के पिता रामफल ने कहा कि उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया, इसी परेशानी में उसने खुदकुशी की। जिला जेल अधीक्षक सत्यवान ने बताया कि रात के समय संदीप नामक हवालाती ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह साढ़े पांच बजे घटना की जानकारी मिली। सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्यवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
--
शिक्षक की हिम्मत के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा था आरोपी
बच्ची से रेप का मुकदमा परिजनों की बजाय स्कूल के हेड मास्टर की ओर से दर्ज कराया गया था। दरअसल बच्ची कई दिन से स्कूल से गैरहाजिर चल रही थी। स्कूल हेडमास्टर जब कारण जानने के लिए बच्ची के घर गए तो इस पूरी घटना की जानकारी मिली। लोकलाज के चलते परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कराई। इसके बाद हेड मास्टर ने हिम्मत दिखाई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने 12 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस अनुकरणीय कार्य के लिए चरखी दादरी के पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग ने जेबीटी शिक्षक व स्कूल हेड को सम्मानित किया।