{"_id":"5a2990e74f1c1bca678c0360","slug":"121512673511-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरक में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरक में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंध लगाकर दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी
भिवानी। गांव खरक कलां में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में सेंध लगाकर चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। दुकानदार का कहना है कि 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है जबकि पुलिस 5-7 हजार रुपये का सामान चोरी होना बता रही है।
दुकान मालिक सोनू ने बताया कि उसकी दुकान में 80 हजार रुपये का सामान था जो कि अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पुलिसकर्मियों ने पड़ोस की एक अन्य दुकान से सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति चोरी कर रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि इससे पहले भी 2013 में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान को आग लगा दी थी। तभी भी उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन तब भी उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है और अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। खरक पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। 5-7 हजार रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान है।