{"_id":"595be2684f1c1bf9138b47af","slug":"121499193960-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर कसा शिकंजा, काटे चाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर कसा शिकंजा, काटे चाला
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आईजी के निर्देश पर जिला पुलिस ने ब्लैक फिल्म और अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इन पर शिकंजा कसते हुए करीब दर्जनभर गाड़ियों के चालान किए गए। इस दौरान शीशों से ब्लैक फिल्म भी हटवाई गई।
रोहतक पुलिस रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क के निर्देश पर मंगलवार को जिला पुलिस ने ब्लैक फिल्मों और अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। सभी थाना प्रभारियों, ट्रैफिक थाना प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्र में गाड़ियों की जांच की। इस दौरान करीब दर्जनभर गाड़ियों से ब्लैक फिल्में हटाई गई और उनके चालान किए गए। अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान हर रोज पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट देनी होगी।
जिले में मनचले और युवा अपनी गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमते रहते हैं। इससे यह पता नहीं चल पाता कि गाड़ी में कितने आदमी बैठे हैं और क्या कर रहे हैं। अपराधी भी गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म ओर अवैध नीली-लाल बत्ती लगाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए रेंज के आईजी नवदीप विर्क ने पुलिस अधीक्षक को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अभियान के तहत पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग करती नजर आई। जिला पुलिस को प्रतिदिन कितनी ब्लैक फिल्म और अवैध लाल- नीली बत्ती के चालान किए गए हैं, इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को भेजनी है। इस संबंध में ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आईजी के निर्देश के बाद जांच अभियान चलाया है। उन्होंने स्वयं चार गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हटवाई है।