{"_id":"5c5f2c6fbdec224c0b4897aa","slug":"11549741167-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बिगडने से पलटा ऑटो, पांच महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतुलन बिगडने से पलटा ऑटो, पांच महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गंदे नाले के समीप एक ऑटो अचानक असंतुलित होकर बीच सड़क पलट गया। जिससे उसमें सवार पांच महिला मजदूर घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया जहां दो की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। महिला मजदूर खरक कलां गांव से देवसर गांवा के खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे।
हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। खरक कलां गांव से महिला मजदूरों से भरा ऑटो देवसर गांव के लिए रवाना हुआ। शहर में ऑटो मार्केट पार करने के बाद जब गंदे नाले के समीप पहुंचा तो अचानक ही ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार महिला मजदूर नीचे दब गई।
गांव खरककलां निवासी मूर्ति ने बताया कि गांव के ही ऑटो रिक्शा चालक हनुमान के साथ गांव की किताबो, मीना, फूली, शकुंतला के साथ देवसर के खेतों से बथुआ उखाडने के लिए जा रहे थे। अचानक ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार शकुंतला, किताबों, हनुमान, मूर्ति व मीना को चोटें आई। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी बाढड़ा निवासी विष्णु ने बताया कि राहगीरों की मदद से ऑटो के नीचे दबी महिलाओं व चालक को बाहर निकाला गया। चालक हनुमान के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई। महिला मीना को भी गंभीर चोटें लगी थी। मूर्ति ने बताया कि वे रोजाना ही ऑटो से देवसर के खेतों में बथुआ लेने के लिए आते थे। वे खेतीहर मजदूर के तौर पर काम करते हैं। हादसे में ऑटो चालक हनुमान व महिला मीना की गंभीर हालत होने के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने की घायलों की मदद
लोहारू रोड पर ऑटो पलटने से नीचे दबे चार घायलों को लेने के लिए एक आरटीएस की एंबुलेंस तो एक प्राइवेट एंबुलेंस पहुंची। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन ने भी सड़क हादसे व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने के लिए मुफ्त सेवाएं देने का ऐलान किया है। जबकि 25 किलोमीटर के दायरे में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में भी प्राइवेट एंबुलेंस की ओर से मुफ्त सेवा की जा रही है। प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रधान नवीन ढुल, राजकुमार व भगवानदास ने बताया कि सड़क हादसे और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं।