{"_id":"5c4e0dcbbdec22121f03006b","slug":"11548619211-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल सुबह दो फैक्टरियों में भीषण आग, 55 लाख का फेब्रिक कपड़ा जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल सुबह दो फैक्टरियों में भीषण आग, 55 लाख का फेब्रिक कपड़ा जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की दो फैक्टरियों में भीषण आग से लाखों का कपड़ा जला
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रविवार सुबह करीब चार बजे शहर की दो कपड़ा फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। एक ही समय में दो जगह आग लगने से दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जगह आग पर काबू पाया जा सका। दोनों फैक्टरियों में लाखों का फेब्रिक जल गया, वहीं दोनों फैक्टरियों की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पहली घटना शहर के औद्योगिक सेक्टर की है। इंडस्ट्रीज एरिया के प्लांट नंबर एक में रविवार सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आदित्य सिलोमेंट फैक्टरी में नान वुलन कपड़ा तैयार किया जाता है, जिसमें अधिकांश प्लास्टिक बारदाने का इस्तेमाल होता है। आदित्य गोयल ने बताया कि फैक्टरी में धमाके के साथ बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और फैक्टरी में आग लग गई। रविवार को छुट्टी होने के कारण वहां कोई नहीं था। सूचना पर वे पहुंचे तो आग काफी फैल चुकी थी। सूचना पाकर दमकल विभाग की करीबन आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब चार घंटे तक प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों रुपये का सामान नष्ट हो चुका था। वहीं पूरा भवन भी आग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। फैक्टरी मालिक का कहना है कि तैयार माल में आग लगी, जिस कारण नुकसान ज्यादा हुआ है। वहीं औद्योगिक सेक्टर के प्लांट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया और आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों की भी भीड़ जुट गई।
---
आग बुझाने के प्रयास में मजदूर भी झुलसे, रॉ मटीरियल जला
दूसरी घटना लोहारू रोड की है। यहां गिरिराज नान वूलन फैक्टरी में अचानक हीटर फटने से आग लग गई, जिससे फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का रॉ मटीरियल जलकर खाक हो गया। फैक्टरी मालिक यश अग्रवाल ने बताया कि यहां प्लास्टिक दाना से फेब्रिक तैयार किया जाता है। रविवार सुबह ऑपरेटर ने मिक्सचर चालू कर दिया। इसके बाद हीटर गर्म होने लगे। कपड़ा तैयार करने के लिए प्रत्येक हीटर का हीट 380 डिग्री तक पहुंच जाता है। अचानक ही एक हीटर फट गया। इसके बाद बिजली की तारों में भी स्पार्किंग हो गई और इसी दौरान आग वहां रखे रॉ मटीरियल में लग गई। जिससे धुआं और लपटें उठने लगी। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी दौरान आग पर काबू पाते समय फैक्टरी के अंदर काम करने वाले मजदूरों के भी हाथ झुलस गए। करीबन दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल की करीबन चार गाड़ी पहुंचीं। यश अग्रवाल ने बताया कि एक दीवार छोड़कर ही तैयार माल भी वहीं पर रखा हुआ था। अगर आग इस तक पहुंच जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। फैक्टरी के भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। आग में हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है।