{"_id":"5bc242bfbdec2269717a1593","slug":"11539457727-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से स्कूटी सवार बदमाशों ने छीनी नगदी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से स्कूटी सवार बदमाशों ने छीनी नगदी, केस दर्ज
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तोशाम। खानक-रतेरा मार्ग पर शुक्रवार देर रात तीन स्कूटी सवार युवकों ने दुकानदार के सिर में डंडे से हमला कर 80 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रतेरा निवासी मदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खानक में उसकी दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद करके घर जा रहा था। उसके पास 80 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन थे। रतेरा रोड पर स्कूटी सवार तीन युवक आए और उसके सिर में डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके पास से 80 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तोशाम। खानक से गत शुक्रवार को एक डंपर चोरी हो गया। पुलिस ने डंपर मालिक की शिकायत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरा निवासी सुरजमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डंपर खानक में लगा रखा है। शुक्रवार को डंपर बजरंग बली फिलिंग स्टेशन पर खड़ा था। रात को चोर उसके डंपर को चोरी कर ले गए
विज्ञापन