फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नकाब पोश युवकों ने ठेका सेल्समैन के साथ मारपीट कर की लूट

नकाब पोश युवकों ने ठेका सेल्समैन के साथ मारपीट कर की लूट

Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नकाब पोश युवकों ने ठेका सेल्समैन के साथ मारपीट कर की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। कस्बे के पिलानी रोड पर बने शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ गाड़ी में आए चार युवकों ने मारपीट की और करीब 13 हजार रुपये की नगदी लूट ली। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद एवं तीन अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन संतोष ने बताया कि वह गांव नगला विधा थाना भौगांव जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश का निवासी है। वह बहल में पिलानी रोड पर पिपल गट्टा के पास बने शराब अंग्रेजी एवं देशी के ठेका पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। शनिवार रात को करीब दस बजे एक स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर चार युवक आए जिनमें से दो युवकों ने अपना मुंह ढक रखा था। उनमें से दो युवकों ने उसके साथ मार-पिटाई शुरू कर दी और कहा कि आवाज निकाली तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

उनके साथी युवकों ने पैसे का गल्ला उठा लिया और दो बोतल बीयर व एक बोतल शराब लेकर गाड़ी में लेकर फरार हो गए। जाने से पहले युवकों ने उसे थप्पड़-मुक्के मारकर उसे नीचे गिरा दिया। युवकों के जाने के बाद उसने कैश का मिलान किया तो उसके हिसाब से गल्ले में 12,690 रुपये की नकदी थी जो युवक अपने साथ ले गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर नामजद सोनू एवं तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed