फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया

Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया
भिवानी। जिले के रोहतक मार्ग पर स्थित एक गांव की 15 साल की दलित लड़की का आधी रात को घर से अपहरण कर एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि लड़की रात को लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली, तभी एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। भिवानी पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रोहतक मार्ग पर स्थित खरक चौकी एरिया के गांव की नाबालिग लड़की का भाई बाहर गया हुआ था। घर पर बुजुर्ग पिता मौजूद था। रात करीब 11 बजे वह लघु शंका के लिए घर से बाहर आई। 15 वर्षीय लड़की का आरोप है कि एक युवक घर के बाहर खड़ा था। वह हाथ पकड़ व उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। करीब दो घंटे तक उसके बंधक बनाए रखने के बाद उसे छोड़ा। पीड़ित किशोरी अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को ये सब बात बताई। परिजन उसे लेकर सुबह खरक पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़की की सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी युवक मोनू के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मोनू को रविवार शाम को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस द्वारा लड़की के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक को सोमवार सुबह अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयसिंह, एसएचओ, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed