फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रेप के आरोप से आहत पूर्व पंच ने निगला जहर, मौत

रेप के आरोप से आहत पूर्व पंच ने निगला जहर, मौत

Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेप के आरोप से आहत पूर्व पंच ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
रेप और फिर गलत नियत से घर में घुसने के आरोपों से आहत पूर्व पंच ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। रविवार को शव दुर्जनपुर गांव के खेतों में मिला। परिजनों ने गांव के ही पूर्व सरपंच और 17 अन्य के खिलाफ तंग करने, झूठे आरोप लगाने, उधार लिए रुपये नहीं लौटाने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत पर पूर्व सरपंच ओर 17 अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
बवानीखेड़ा थाना अंतर्गन गांव अलखपुरा में शनिवार शाम चार बजे घर से लापता हुए पूर्व फौजी और पूर्व पंच करीब 55 वर्षीय रामकिशन का शव दुर्जनपुर गांव के खेतों में मिला। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक थी। सूचना पर परिजन और बवानीखेड़ा थाना पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें गांव के ही पूर्व सरपंच समेत 18 लोगों पर रेप और अन्य झूठे केस में फंसाने, प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मृतक के लड़के पवन ने बताया कि उसके पिता को पिछले दो साल से तंग किया जा रहा था। जब उसके पिता पंच थे तो सरपंच के साथ अच्छी दोस्ती थी। इसी कारण पिता ने सरपंच को साढ़े बारह लाख रुपये उधार दे दिए। अब सरपंच लौटा नहीं रहा था। जून 2016 में पूर्व सरपंच ने रुपये देने से साफ मना कर दिया तो गांव के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। इसके बाद आरोपी ने उसके पिता को तंग करना शुरू कर दिया गया। अक्तूबर-2016 में उसके पिता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। इस कारण वे करीब साढ़े पांच महीने तक जेल में रहे। झूठा केस होने के कारण 11 अप्रैल 2017 में उस केस में बरी हो गए। अब दोबारा से आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत दो दिन पहले ही एक अन्य महिला से गलत नियत से घर में घुसने के आरोप लगवा दिए। जिस महिला से आरोप लगवाए गए, उसने भी उसके पिता से 50 हजार रुपये उधार ले रखे हैं। आरोपी गांव में रास्ते में भी उसके पिता को अपशब्द कहने लगे थे। इस वजह से उसके पिता ने यह कदम उठाया है। पवन ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगा था। पिछले साल पिता पर लगे झूठे आरोपों के कारण उसे नौकरी छोड़कर घर आना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद समेत 17 अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लावारिस मिली बाइक, फिर मिला शव
पूर्व पंच रामकिशन शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन देर शाम और रातभर उसकी तलाश में लगे रहे। रविवार सुबह जमालपुर गांव के खेतों में किसी ने लावारिस हालत में बाइक देखी। बाइक से कुछ दूरी पर पूर्व पंच रामकिशन का शव मिला।


पूर्व पंच रामकिशन ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। उसके पास सुसाइड नोट मिला है। शिकायत के आधार पर पूर्व सरपंच महेंद्र और 17 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
श्रीभगवान, थाना प्रभारी
बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed