{"_id":"5cd869aebdec220775593bf5","slug":"111557686702-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की दुकान से दो लाख की नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी की दुकान से दो लाख की नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
लोहारू। गत नौ मई को दिन दहाड़े धोखाधड़ी कर व्यापारी से 75 हजार की नकदी ठगने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि गत रात्रि को करीब 2:30 बजे मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल किराना स्टोर से अज्ञात चोर ने दुकान के कैश काउंटर में थैल में रखे दो लाख की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है और शहर में दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज साफ नहीं होने से चोर का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पीड़ित दुकानदार संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत रात्रि को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। उन्होंने बताया कि आढ़ती को पैसे देने थे आढ़ती के किसी कारणवश नहीं आने के कारण दुकान बंद करते समय आढ़ती को देने वाले रुपयों को थैले में डालकर थैले को कैश काउंटर रखकर में चला गया परंतु सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि दुकान में कैश काउंटर में रखे रुपये नहीं है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की गई और शहर में दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। संभवत: चोर दुकान के पीछे बनी दुकान के ऊपर से आया होगा और तीसरी मंजिल में जाने के बाद ऊपर से दुकान में जाने वाली सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर दुकान में गया होगा। वहीं शहर के व्यापारियों की मांग है कि पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए ताकि इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।