{"_id":"5c8d4ed5bdec22146d706e15","slug":"111552764629-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित, जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ, पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित, जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ, पति के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव प्रेमनगर में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता 32 वर्षीय अनीता ने बताया कि उसकी शादी करीबन 11 साल पहले सूरज के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे दो लड़कियां व एक लड़का है। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता है। गत 15 मार्च की शाम साढ़े 4 बजे उसके पति ने उसे बेवजह पीटा और फिर घास नष्ट करने वाला कीटनाशक उसे जबरन पिला दिया। हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।