{"_id":"5c8d4ec7bdec22143b6f05ab","slug":"111552764615-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में असामाजिक तत्वों ने तोड़ा उद्घाटन पत्थर, शहीद के पर नाम पोती कालिख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेडियम में असामाजिक तत्वों ने तोड़ा उद्घाटन पत्थर, शहीद के पर नाम पोती कालिख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। गांव बुशान के स्टेडियम में शहीद के नाम पर लगे ट्रैक निर्माण के उद्घाटन पत्थर को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं स्टेडियम के भवन पर लिखे शहीद के नाम पर भी कालिख पोती गई है। शहीद की विधवा ने बहल पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी ने अभी तक कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।
पुलिस को दी शिकायत में 1971 में शहीद हुए गांव बुशान निवासी विजय सिंह की पत्नी जंगली देवी ने बताया है कि गत 6 दिसंबर को उनके पति के नाम पर गांव के लोगों व युवा क्लब के सदस्यों ने शहीदी दिवस मनाया था। इसके बाद स्टेडियम का नामकरण शहीद के नाम पर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच ने की थी। तत्पश्चात स्टेडियम में बनें भवन पर शहीद विजय सिंह शहीद स्टेडियम नाम लिखा गया। स्टेडियम में चार सौ मीटर का ट्रैक नहीं था। इसके लिए सांसद कोटे से ग्रांट आई और ट्रैक का निर्माण हुआ। शहीद की पत्नी ने बताया कि आठ मार्च को ट्रैक का उद्घाटन ग्रामीणों ने मेरे हाथों से ही करवाया। 12 मार्च की रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा उद्घाटन पत्थर को तोड़ दिया गया। गांव का माहौल खराब न हो इसके लिए वह चुप रही। शहीद की पत्नी ने शिकायत में बताया है कि हद तो तब हो गई जब 15 मार्च को कुछ लोगों ने मुझे बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा स्टेडियम में लिखे शहीद विजय के नाम पर कालिख पोत दी है। शहीद की विधवा ने घटना पर दुख जताते हुए शिकायत में बताया है अब वह चुप नहीं रह सकती। मामले में त्वरित कार्रवाई कर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
सरपंच बीर सिंह ने घटना पर अफसोस जताया और कहा कि यह हरकत निंदनीय है। बहल के थाना प्रभारी ने कहा कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है। मौके पर जाकर पता करेंगे क्या मामला है।