फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दो गुटों में झगड़े के बाद जूई पुलिस चौकी में हंगामा

दो गुटों में झगड़े के बाद जूई पुलिस चौकी में हंगामा

Mon, 07 May 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दो गुटों में झगड़े के बाद जूई पुलिस चौकी में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
गांव जूई खुर्द में शादी समारोह के दौरान मामूली बात को लेकर युवकों में हुई तकरार ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी में हंगामा किया। लिखित में शिकायत के लिए पुलिस को दो घंटे तक इंतजार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। जिस युवक के अपहरण की बात कही जा रही थी, बाद में परिजन उसे घायल अवस्था में पुलिस चौकी लेकर आए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
शनिवार शाम चार बजे सुमेर नामक युवक के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान जूई चौकी पहुंचे। बाद में डीएसपी भी चौकी पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पुलिस चौकी में पहुुंच गए।
विज्ञापन

सुमेर के परिजनों ने मुकेंद्र पक्ष पर अपहरण करने का आरोप लगाया। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग जूई चौकी में पहुंचे और एक दूसरे के लोगों पर झूठे मुकदमे बनाने के आरोप प्रत्यारोप करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी, एसएचओ सदर और पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों से लिखित में शिकायत देने को कहा। लगभग दो घंटे तक अपहरण किए गए युवक के परिवार की तरफ से लिखित में शिकायत मिलने का इंतजार करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से लिखित में शिकायत देने के लिए बार बार प्रयास किया गया, लेकिन लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इसके बाद डीएसपी विजय देशवाल चले गए।
--
जूई खुर्द निवासी मुकेंद्र और सुमेर का एक शादी समारोह में नाचने की बात पर झगड़ा और मारपीट हो गई। गांव की भाईचारे की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दो मई को सुमेर पक्ष के लोगों ने मुकेंद्र के घर पर जाकर मारपीट, लूटपाट और चोरी की, जिसमें मुकेंद्र पुत्र छोटूराम घायल हो गया जिसे भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुकेंद्र की शिकायत पर सुमेर, राजेश, सुमेर के मामा के लड़के और एक अन्य युवक पर घर में घुसकर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा दिया।
--
सरपंच प्रतिनिधि व एसएचओ के बीच नोक-झोंक
दो घंटे से ज्यादा समय बितने और लिखित में शिकायत नही मिलने की इस बात पर एसएचओ सदर का जूई खुर्द सरपंच प्रतितिधि से वाद विवाद हो गया। सरपंच प्रतिनिधि ग्रामीणों को लेकर सड़क मार्ग जाम करने की चेतावनी देकर चौकी से चले गए। दूसरी ओर एसएचओ ने वीडियोग्राफी कराने की बात कही।
--
युवक को पुलिस चौकी लेकर आए परिजन
एक घंटा बाद सरपंच प्रतिनिधि रमेश व परिजन अपहरण किए युवक को घायल अवस्था में लेकर जूई चौकी पहुंचे और लिखित में शिकायत दी। एसएचओ सदर श्रीभगवान घायल सुमेर को लेकर भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज शुरू कराया। घायल सुमेर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जूई खुर्द निवासी मुकेंद्र व चार अन्य युवकों ने उसे घर से कैंपर गाड़ी में डालकर अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद उसे द्वारका नहर के पास फेंक गए।

--
वर्शन ....
पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। दोनो पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। रविवार को गांव की गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
श्रीभगवान
एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed