{"_id":"5acfabb94f1c1bdb3d8b4d09","slug":"111523559353-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बल की मौजदगी में जमीन की पैमाइश, कब्जा दिलवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बल की मौजदगी में जमीन की पैमाइश, कब्जा दिलवाया
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश, कब्जा दिलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
करीब आठ वर्ष तक अधर में लटका रहा लोहारू के किसान भवन के साथ लगती जमीन का मामला वीरवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पैमाइश कराकर सुलझा लिया गया। स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दिनभर चले पैमाइश के कार्य के बाद लोहारू के किसान भवन के साथ लगती बारवास गांव के निवासी राजबीर सिंह को उसकी नौ मरला जमीन का कब्जा दे दिया गया।
इस मामले में गत 27 मार्च को भी लोहारू प्रशासन ने किसान भवन के साथ लगती 9 मरला जमीन जो कि बसीरवास निवासी राजबीर की पत्नी नसीब कौर के नाम है, की पैमाइश का काम शुरू किया था। परंतु उस समय लोहारू रोडवेज विभाग के कर्मचारियों द्वारा पैमाइश का विरोध करते हुए करीब आधा घंटा तक लोहारू-जयपुर मार्ग को जाम कर दिया था और यह कार्य अधर में ही रह गया था।
वीरवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में पुन: पैमाइश का कार्य शुरू करवा कर राजबीर को उसकी पत्नी के नाम 9 मरला जमीन की निशानदेही कर कब्जा दे दिया। राजबीर ने कहा कि सही मायने में उसे आठ वर्ष बाद आज न्याय मिला पाया है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि बसीरवास निवासी नसीब कौर पत्नी राजबीर की कब्जा कार्यवाही अदालती आदेश पर नियमानुसार करते हुए जमीन पर कब्जा दिलवाया गया है।