{"_id":"5a78b3b44f1c1b83268b8b16","slug":"111517859764-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को भगाने पर होमगार्ड जवान के साथ भिड़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपी को भगाने पर होमगार्ड जवान के साथ भिड़े लोग
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी को भगाने पर होमगार्ड जवान के साथ भिड़े लोग
भिवानी। सामान्य अस्पताल जेबतराशों का अड्डा बन चुका है। ओपीडी में सोमवार को दवाइयों की लाइन में लगी एक महिला के पर्स से नकदी चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को महिला ने पकड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर चोर भागने लगा। भाग रहे आरोपी को वहां तैनात होमगार्ड ने पकड़ भी लिया, लेकिन उसे मौके पर ही छोड़ दिया। इस बात पर मौजूद लोग भड़क पड़े। यहां तक की होमगार्ड जवान के साथ हाथापाई तक हुई। लोग उसे धक्के मारते हुए ओपीडी से बाहर खींच लाए।
सोमवार को चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल की ओपीडी में काफी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान दवाइयां लेने के लिए लंबी लाइन में लगी कस्बा तोशाम निवासी एक महिला के हैंड बैग में वहां खड़े एक युवक ने हाथ डालकर चोरी का प्रयास किया। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान वहां तैनात एक होमगार्ड जवान ने चोर को पकड़ भी लिया। वहां ज्यादा भीड़ जमा होने पर होमगार्ड ने उसे बिना कोई कार्रवाई कराए वहां से भगा दिया। इस पर लोग भड़क पड़े और गार्ड को खरीखोटी सुनाई। यहां तक की एक व्यक्ति ने तो होम गार्ड के साथ हाथापाई तक कर डाली। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। गुस्साएं लोग होमगार्ड जवान को ओपीडी से बाहर मेन रोड तक खींच लाए। बाद में आस-पास के लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ और लोगों ने होमगार्ड जवान को जाने दिया। इसके बाद होमगार्ड जवान ने ओपीडी के बाहर पार्क में बैठे कुछ भिखारियों को लताड़ लगाकर खदेड़ना शुरू किया।