{"_id":"5a6243c44f1c1b68268b53c6","slug":"111516389316-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारेडू में दुकानदार को पिस्तौल के बट से घायल कर बदमाशों ने लूटी नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारेडू में दुकानदार को पिस्तौल के बट से घायल कर बदमाशों ने लूटी नकदी
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार को पिस्तौल के बट के घायल कर सात हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी : गांव धारेडू में बस स्टैंड स्थित एक परचून दुकान मालिक से वीरवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बट से घायल कर करीब सात हजार रुपये के की नकदी लूट ली। दोनों बदमाश नकदी लूट कर सांगा की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दुकानदार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव धारेडू निवासी सुनील ने बताया कि उसके चाचा शिवचरण ने गांव के ही बस अड्डे पर परचून की दुकान की हुई है। वीरवार करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर आए दो युवक दुकान के अंदर घुस आए। एक युवक ने उसके चाचा शिवचरण पर पिस्तौल तान दी। विरोध किया तो चुप रहने के लिए कहा और सिर पर पिस्तौल का बट मारकर जख्मी कर दिया। दोनों बदमाश पिस्तौल के बल पर गल्ले के अंदर से करीब सात हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई सुखवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घायल दुकानदार को चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां पर पुलिस ने पहुंचकर शुक्रवार सुबह बयान दर्ज किए। पुलिस ने उसके बयान पर दोनों आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सुनील ने बताया कि इसी हुलिये के दो युवकों ने कुछ ही दिन पूर्व गांव सावड़ में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा उनकी सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है।