फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आधार कार्ड सेंटर में दो पक्ष भिड़े, पथराव और तोड़फोड़, तीन घायल

आधार कार्ड सेंटर में दो पक्ष भिड़े, पथराव और तोड़फोड़, तीन घायल

Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड सेंटर में दो पक्ष भिड़े, पथराव और तोड़फोड़, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मकान में सीलन को लेकर हुए विवाद के बाद आधार कार्ड सेंटर में शनिवार को दोपहर बाद दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने इस दौरान जमकर पथरावा किया। इस दौरान आधार सेंटर में तोड़फोड़ करने के साथ ही लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नया बाजार सरकारी स्कूल नंबर दो के पास बने आधार कार्ड सेंटर में दो पक्षों में विवाद हो गया। यहां आधार कार्ड संचालक के परिवार की एक महिला आधार कार्ड ठीक करवाने आई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मकान में सीलन आने की शिकायत लेकर पहुंच गया। उसकी महिला से बहस हो गई। सूचना पर महिला के परिजन भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। आधार सेंटर में भी तोड़फोड़ कर दी गई। ईंट-पत्थर लगने से एक युवक बिजेंद्र के सिर में, जबकि मनोज के हाथ में चोट आई। दूसरे पक्ष से एक महिला करीब 55 वर्षीय किरण के भी सिर में चोट आई है। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। आधार सेंटर में तोड़फोड़ और लैपटॉप तोड़े जाने की सूचना पर रेडक्रॉस से संजय कामरा पहुंच गए। मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। एसएचओ संजय बिश्नोई ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed