{"_id":"5c50ab26bdec22738004eb86","slug":"101548790566-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुनसर जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए नप ने अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुनसर जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए नप ने अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुनसर जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए नप ने हटवाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के छह जोहड़ों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर परिषद टीम ने नुनसर जोहड़ के पास से अवैध कब्जे हटवाए। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद सभी अवैध कब्जे हटाकर सारा मलबा और मिट्टी जोहड़ में ही डाला गया। नूनसर जोहड़ का एक करोड़ 33 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण किया जाना है।
पिछले कई दशकों से अवैध कब्जों और अतिक्रमण का शिकार हो चुके शहर के छह जोहड़ों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसी के तहत अब नप ने कार्य शुरू किए हैं। इसकी शुरुआत नुनसर जोहड़ से की गई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर परिषद की टीम नूनसर जोहड़ क्षेत्र में पहुंची और यहां जोहड़ की जगह पर बनाए गए पशु बाड़े व अन्य को जेसीबी मशीन से तोड़ा। यहां करीब 25 से 30 लोगों ने पशु बाड़े बनाए हुए थे। लोगों ने ईंटों से बिना चिनाई कर दीवारें खिंच रखी थीं। नगर परिषद अधिकारियों ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया और जेसीबी से सभी को तोड़ डाला। सारा मलबा, गोबर व अन्य अवशेष जोहड़ में डाल दिए गए। जिससे जोहड़ का भरत भी हो गया। अभियान करीब छह घंटे चला। इसी दौरान कब्जाधारियों में भी हड़कंप मचा रहा और वे अपने पशु हटाने के साथ बाड़े बनाने में प्रयोग की गई ईंटें, लकड़ी आदि सामान भी हटाने में जुट गए। जोहड़ की जगह में हो रहे अवैध कब्जों और यहां हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने दो दिन पहले विरोध प्रदर्शन किया था। जबकि एक सप्ताह पहले ही जोहड़ में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो चुकी थी। नप की अतिक्रमण हटाने की टीम में क्लर्क रमेश कुमार व प्रवीन कुमार भी शामिल थे।
---
नुनसर जोहड़ पर अतिक्रमण हटाए जाने का लोगों ने किया समर्थन
नुनसर जोहड़ की जमीन पर अतिक्रमण हटाए जाने का लोगों ने भी समर्थन किया। कुम्हारान मोहल्ला निवासी राजेश, विक्की, मोहन मक्का, बिजेन्द्र, रतन, राजू, गिरधारी, पूनम, भीम, बजरंग, राजकुमार फौजी, राजेंद्र तंवर, कालू व सतीश ने कहा कि नगर परिषद द्वारा इस इलाके में अतिक्रमण हटाने का कार्य सराहनीय है। इस जोहड़ में अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं। इस तरह के हादसों के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया था, हाल ही में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की भी डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
---
जोहड़ के सौंदर्यीकरण से होगा इलाके का विकास : मामनचंद
नगर परिषद के उपाध्यक्ष मामनचंद ने बताया कि नुनसर जोहड़ भिवानी की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। इसका जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद इलाके का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों की इच्छा के अनुसार ही जोहड़ की जमीन को नगर परिषद द्वारा करोड़ों रुपयों के बजट से विकसित किया जा रहा है। जोहड़ों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके अलावा यहां की सीएम विंडो पर भी शिकायत की हुई थी। नुनसर जोहड़ को एक करोड़ 33 लाख से दार्शनिक स्थल बनाया जाएगा।