फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मृतका खुशी थी दो भाइयों की बड़ी बहन और सबकी लाडली

मृतका खुशी थी दो भाइयों की बड़ी बहन और सबकी लाडली

Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मृतका खुशी थी दो भाइयों की बड़ी बहन और सबकी लाडली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
तोशाम झील में घूमने गए ड्राइवर सोनू के परिवार की नाव पानी में नहीं पलटी बल्कि खुशियां पानी में डूब गई। सोनू की बेटी खुशी जिसके जन्म से पूरे परिवार में खुशियां आई थी वह उससे छीन गई। वहीं सोनू की बहन के इकलौता बेटे दीपक की डूबने से मौत हो गई जिससे परिवार का दीपक बुझ गया। इस हादसे से दोनों परिवार सदमे में हैं।
सात वर्षीय खुशी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी जबकि 12 वर्षीय दीपक सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चे छुट्टियों में घूमने की जिद कर रहे थे तो गोविंदपुरा वासी टैक्सी ड्राइवर अपने बच्चों और पत्नी के साथ अपनी बहन निर्मला के घर भिवानी आ गया। उनके साथ उनका जीजा सिरसा घोघड़ा निवासी बिल्लू भी आया। भिवानी में उनका तोशाम की झील देखने का प्लान बना। सोनू सहित परिवार के 13 सदस्य दोपहर में तोशाम झील का आनंद लेने पहुंचे। एक नाव में सोनू, पत्नी आशा, पुत्री खुशी, बहन निर्मला, निर्मला का बेटा दीपक बैठे थे। दूसरी नाव में बिल्लू, सोनू की मां संतोष, पिंकी, रोहण, नितिन, भानू व ध्रुव बैठे हुए थे।
विज्ञापन

सभी नाव में बैठकर लुत्फ उठा रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक माहौल बदला और जिस नाव में सोनू सवार था, उसका संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण नाव झील में पलट गई और उसमें सवार सभी सदस्य पानी में गिर गए। तुरंत ही बचाव कार्य शुरू हुआ। वहां मौजूद कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी मदद में जुट गए और परिवार वालों को बाहर निकाला। बेसुध खुशी और दीपक को तुरंत तोशाम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आमतौर पर पक्षियों व हंसी-खुशी की आवाज सुनाई देने वाली झील पर सोमवार दोपहर बाद चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पलटने वाली नाव पैडल युक्त थी जिसमें जैकेट का प्रबंध नहीं है। दूसरी बड़ी नाव में जैकेट का भी प्रबंध रहता है। झील में प्रबंधों को लेकर सरपंच देवराज गोयल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि झील में सोमवार को पांच फीट गहरा पानी था। घटना के बाद झील में कार्यरत स्टाफ के सदस्य तुरंत बचाव कार्य में लग गए थे। नाव पलटने के तुरंत बाद सभी को बाहर निकाला गया। नाव पलटने से दूसरी नाव में बैठे लोग भी घबरा गए थे उनको भी बाहर निकाला गया।
हमारी तो खुशी ही खत्म हो गई
सामान्य अस्पताल में सोनू व उसके परिवार के आंसू रोके नहीं रूक रहे थे। सोनू ने रोते हुए कहा कि हमारी तो खुशी ही छीन गई। आंखों के सामने हमसे हमारे बच्चे बिछुड़ गए।

एक तरफ झुकाव होने से पलटी नाव
बताया जाता है कि बच्चे नाव में अटखेलियां कर रहे थे। बच्चे फव्वारे को पकड़कर खेलने लगे जिससे नाव का एक तरफ झुकाव हो गया और नाव पलट गई। इसलिए यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed