{"_id":"5af9e4ca4f1c1be9408b5505","slug":"101526326474-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासनी कला में ट्यूबवेल का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासनी कला में ट्यूबवेल का सामान चोरी
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासनी कला में ट्यूबवेल का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। ट्यूबवेल में आई खराबी के चलते कुएं से बाहर निकाला गया कासनी कलां के किसान का सामान चोरी हो गया। पीड़ित किसान ने पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में कासनी कलां के किसान भरत सिंह ने बताया कि उसने अपने खेत में एक ट्यूबवेल बना रखा है। तीन दिन पहले उसके ट्यूबवेल की मोटर जल गई थी। इस कारण मोटर को ट्यूबवेल से बाहर निकाला हुआ था। मोटर का हेड ट्यूबवेल पर ही था तथा मोटर मिस्त्री को ठीक करने के लिए दे रखी थी। जब वह मोटर देने के बाद शाम को ट्यूबवेल पर गया तो मोटर का हेड, रस्सा, केबल, स्टार्टर वहां से गायब मिली। इसके अलावा ट्यूबवेल में डाली जाने वाली सुुंड भी कटी हुई मिली। इस सामान को उसके ट्यूबवेल से चोरी किया गया है। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर नामजद प्रवीण के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।