{"_id":"59da78c94f1c1b98678b4ae4","slug":"101507489993-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुसाहस: स्वर्ण जयंती समारोह स्थल पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुसाहस: स्वर्ण जयंती समारोह स्थल पर चोरी
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। राज्यस्तरीय हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह स्थल पर लगाई गई स्वयं सहायता समूह की स्टालों में चोरी हो गई। चोरी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बाजरे के लड्डू, अचार के टीन आदि चुरा ले गए। इस समारोह का सीएम ने कल शुभारंभ किया था और सोमवार को राज्यपाल को इस कार्यक्रम में शामिल होना है। सुरक्षा के इतने चाक-चौबंद इंतजाम के बावजूद चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोल दी।
रविवार सुबह स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ता भीम स्टेडियम पहुंचीं, तब इस घटना का पता लगा। पंडाल में लगाई गई स्टालों में 7-8 स्टाल पर चोरी हुई। चोरों ने मिट्टी से बने कुछ आइटमों को तोड़ भी दिया। माना जा रहा है कि चोरी की घटना को शनिवार देर शाम अंजाम दिया गया। चोरी की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना एसएचओ संजय बिश्नोई मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
रेवाड़ी से आईं सुनीता ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें बताया गया कि यहां पुलिस और चौकीदार तैनात है। इसलिए, आप यहां अपना सामान रख सकते हैं। इस आश्वासन के बाद वे सोने के लिए चले गए। सुबह आए तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी के काफी आइटम गायब मिले। उन्हें करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मिट्टी के आइटम बनाने वाले श्रीचंद ने बताया कि उसे करीब 15000 रुपये का नुकसान हुआ। कई आइटम चोर ले उड़े और कुछ तोड़ दिए। अचार की स्टाल लगाने वाली ममता ने बताया कि उनके अचार का टीन व कुछ पैकेट चोर ले उड़े। झज्जर की कमला ने बताया कि स्टाल में रखे बाजरे के लड्डू के कई पैकेट चोरी हो गए। लड्डूओं की कीमत करीब तीन हजार रुपये है।
विज्ञापन
--
वीआईपी का जमावड़ा, फिर भी चोरी
तीन दिनी इस राज्यस्तरीय सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री आए। रविवार को दो मंत्री व कई बड़े अफसर मौजूद रहे और सोमवार को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन दिन इतनी वीआईपी आने की वजह से प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर रखे हैं। ऐसे में चोरी की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है।
--
पुलिस को नहीं मिली चोरी की शिकायत
भीम स्टेडियम में चोरी के मामले की तफ्तीश करने वाले सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्नोई का कहना है कि किसी ने पुलिस को चोरी की शिकायत नहीं दी है। इसलिए, अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जब शिकायत आएगी, तभी पुलिस कार्रवाई करेगी।