{"_id":"595fdab54f1c1bd42e8b4677","slug":"101499454133-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बहनों का इकलौता भाई जोहड़ में डूबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बहनों का इकलौता भाई जोहड़ में डूबा, मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गांव खरक खुर्द में 14 वर्षीय किशोर पांव फिसलने से जोहड़ में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे जोहड़ में तलाश कर बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर पांच बहनों का इकलौता भाई था।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। गांव खरक खुर्द निवासी अशक्त भगवन पप्पू का करीब 14 वर्षीय लड़का विक्की भैंसों को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर लेकर गया था। बताया जाता है कि जोहड़ के जिस किनारे पर विक्की खड़ा था, वहां मिट्टी का बहुत ज्यादा कटाव हो चुका था। इस कारण उसका पांव फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गया। आसपास के लोगों ने सूचना के बाद उसे तलाश कर बाहर निकाला। सभी उपचार के लिए चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां के बाद परिजन उसे सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही उसके शव को गांव में ले गए। खरक खुर्द गांव के सरपंच संदीप ने बताया कि भगवन पप्पू के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इस हादसे ने तो पूरे गांव को ही दुख दिया है। वे गांव के स्तर पर पप्पू के परिवार की मदद करेंगे और उपायुक्त से मिलकर मदद की मांग करेंगे।
पूरे परिवार का सहारा था विक्की
नौंवी कक्षा में पढ़ने वाला विक्की पांच बहनों का इकलौता भाई था। पिता एक पांव से अशक्त है। इस वजह से वही घर के अधिकतर काम निपटाता था। घर में आय के संसाधन नहीं होने के कारण उसकी माता मजदूरी करती हैं। विक्की की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
गर्मी के इस सीजन में डूबने से सातवीं मौत
गर्मी के इस सीजन में टैंकों, तालाबों में नहाने के दौरान सात युवा और बच्चे अपनी जान गवां चुके है। पिछले महीने 27 जून को ही स्वीमिंग पूल में डूबने से पुनीत नामक युवक की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई थी। इससे पहले 10 जून को भोजांवाली माता मंदिर क्षेत्र के युवक अमन की जूई नहर में डूबने से मौत हो चुकी है। डाबर कॉलोनी जलघर के टैंक में नहाने गए सिरसा के दो भाइयों की मौत हो गई थी। निनान वाटर वर्क्स में एक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी थी। गर्मी का यह सीजन जानलेवा साबित हो रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए युवा नहाने जाते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।