फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गली-सड़ी हालत में मिले व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान

गली-सड़ी हालत में मिले व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान

Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गली-सड़ी हालत में मिले व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान
तालू गांव की नहर में मिला बिना सिर और हाथ का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
तालू गांव से गुजर रही नहर में एक व्यक्ति का बिना सिर और हाथ का शव मिला है। शव पूरी तरह गल चुका है। इस वजह से शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तालू गांव के ग्रामीणों ने मुंढाल चौकी पुलिस को सूचना दी कि रजवाहे की पटरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव है। सूचना पर मुंढाल चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि नहर की सफाई के दौरान यह शव निकला है। मृतक का शव बिना सिर और हाथों का है। पानी में पड़ा होने के कारण पूरी तरह गला हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह गली-सड़ी हालत में है। उसका हाथ और सिर है नहीं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed