{"_id":"5ec94e298ebc3e90b33b06cd","slug":"crime-sucide-hanging-bhiwani-news-rtk556268680","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन
कोर्ट चैंबर के सामने जैन गली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा लिया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मामला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है।
मूलरूप से नेपाल के जिला बांके के गांव मनकामनापुर निवासी 21 वर्षीय आशु परिवार सहित जैन गली में रहता था। वह शहर में वेटर का काम करता था। जबकि उसके पिता कुलदीप शहर की एक मील में काम करते है। आशु अविवाहित था और शुक्रवार को उसका 21वां जन्मदिन था। शुक्रवार दोपहर वह अपने घर पर चौबारे में अकेला था।
परिजन जब घर लौटे तो करीब साढ़े चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसका शव फंदे से नीचे उतरा मगर उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस के एसएचओ विद्यानंद अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अभी मौत के कारण पता करने में जुट हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।