{"_id":"5ecbff3d8ebc3e90ac7660b9","slug":"crime-case-file-bhiwani-news-rtk556538597","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाया जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गारनपुरा नांगल गांव में विवाहित महिला ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसे मुंह में कोई पदार्थ पिलाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला के सास, ससुर, पति, दो ननद व मामससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके 12 व पसै वर्ष के दो लड़के हैं। उसे शादी के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुरालवालों की मांग पूरी करने के लिए करीब आठ वर्ष पूर्व उसके पिता के घर से दो लाख रुपये लाकर दिए थे। इसके अलावा चार वर्ष पूर्व भी उसने अपने पीहर से एक लाख रुपये लाकर ससुरालवालों को दिए थे। उसके ससुरालजन उसे गाड़ी और चैन लाने के लिए तंग करते हैं।
बकौल पीड़िता, 24 मई को उसके सास, ससुर व पति ने दो लाख रुपये की मांग रखी। पर, उसने कहा कि वह इतने पैसे नहीं ला सकती है। इस पर उसके ससुर, सास ने उसे पकड़ लिया और उसके पति ने उसके मुंह में कुछ डाल दिया जो कि उसे नहीं पता कि वह कैसी दवाई थी। उसके बाद उसे कमरे में गिरा दिया। जब उसने शोर मचाया तो उसका छोटा बेटा विकास आया और उसने फोन कर उसके परिजनों को बताया। इस पर उसके परिजन उसकी ससुराल पहुंचे और अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसे तंग करवाने में उसकी दो ननद व उसके पति के मामा भी शामिल है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।