{"_id":"5d28d6a58ebc3e6cae4ee757","slug":"crime-car-fire-shop-bhiwani-news-rtk5043715149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल की बंद दुकान में खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल की बंद दुकान में खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
15 हांसी गेट एक मॉल की दुकान में खड़ी क्षतिग्रस्त कार में लगी आग के बाद मौके पर जुटे तमाशबीन।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। आदर्श कॉलेज के समीप एक मॉल की बेसमेंट में बनी दुकान के अंदर खड़ी कार में आग लग गई। दुकान का शटर बंद था। जिस कारण आग बुझाने के प्रयास भी संभव नहीं हो सके। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
मामला दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे का है। मॉल के समीप बने मंदिर में रहने वाली बुजुर्ग महिला रजनी ने बताया कि करीबन चार-पांच दिन पहले ही दुकान के अंदर एक स्वीफ्ट कार खड़ी की थी। शुक्रवार शाम को शटर के अंदर से धुआं उठता हुआ देखा तो शटर खोला गया। कार में आग लगी हुई थी। जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके किसी परिचित की गाड़ी है, जो क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण यहां खड़ी थी। आग किस वजह से लगी, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना गाड़ी के मालिक को भी दी गई हैं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के अंदर लगी आग को काबू पाया।
यहां नहीं है आग बुझाने की कोई व्यवस्था
दुकानदारों ने बताया कि मॉल में करीबन 128 दुकानें हैं, मगर यहां पर आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं है। गाड़ी में लगी आग से आसपास के अन्य दुकानदारों को भी चिंता सताने लगी थी कि उनकी दुकानों तक आग न फैल जाए। दुकानदारों ने बताया कि मॉल के साथ में बनी गली के अंदर दुकानों के छज्जे काफी बाहर निकले हुए हैं। जिस कारण बड़े वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसी कारण दमकल गाड़ी को भी परेशानी हुई और कई बिजली व इंटरनेट के तार भी टूट गए।