फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached at Bhiwani

दुष्यंत चौटाला का बड़ा एलान- बजट सत्र से पहले प्रदेश के युवाओं को नौकरी में 75 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

Sun, 05 Jan 2020 12:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached at Bhiwani
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाले बजट सत्र से पहले प्राइवेट सेक्टर में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत के आरक्षण की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस बारे में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत हो रही और उनकी भी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन


गोहाना मिलावटी तेल मामले में जांच कमेटी गठित हो चुकी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शनिवार को भिवानी बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


गोहाना में मिलावटी सरसों तेल सप्लाई से लोगों के बीमार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में शिकायत मिलने पर विभाग के एसीएस ने जांच कमेटी गठित की है। ये कमेटी पता करेगी कि वेयर हाउस, हैफेड गोदाम से लेकर डिपो तक कहां गड़बड़ी हुई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर दुष्यंत ने कहा कि ये सरकार की सोच पर है। जब भी जरूरत महसूस होगी तो मंत्रिमंडल में विस्तार या बदलाव किया जाएगा, लेकिन फिलहाल सभी मंत्रियों का कामकाज सही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस 67 दिन के अर्से में बुजुर्गों की पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की है और जिससे कि प्रदेश के खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ा है लेकिन सरकार राजस्व को बढ़ाने का कार्य करेगी ताकि पेंशन की बढ़ोतरी में कोई गतिरोध न आए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जेेजेपी गठबंधन सरकार ने 67 दिन में कॉमन मिनिमम कार्यक्रम के तहत जेजेपी के घोषणा पत्र के चार और बीजेपी के तीन वादे पूरे कर दिए हैं। गठबंधन सरकार निष्पक्ष सरकार है और विकास में किसी प्रकार की यदि गड़बड़ी आती है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।

इस दौरान भिवानी से विधायक घनश्याम दास सर्राफ, पूर्व विधायक डॉ शिवशंकर भारद्वाज, जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, जितेंद्र शर्मा, बार जिला प्रधान जोगेंद्र तंवर, नगर परिषद वाइस चेयरमैन मामनचंद, राजेश भारद्वाज युवा प्रधान, ईश्वर मान, राम सिंह वैद, जगदीश धनाना, प्रदीप खरकिया, सीताराम सिंगला, रविंद्र पटौदी, डॉ जयवीर बूरा, प्रेम धनाना, सुधीर बामला, सिलोचना पोटलिया, कृष्ण बजीणा, आशु वाल्मीकि व शंकर आहूजा आदि मौजूद थे।

पार्टी से निकाल किसने था : पूर्व सीएम ओपी चौटाला के बयान इनेलो में दुष्यंत होता तो सीएम होता के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुझे पार्टी से निकाला किसने था।

उपभोक्ता फोरम को लघु सचिवालय परिसर में लाया जाएगा : बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कोर्ट परिसर के दो द्वारों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिला की उपभोक्ता फोरम को लघु सचिवालय परिसर में ही स्थापित करवाया जाएगा।

इसके लिए जरूरी सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। बार प्रधान जोगेंद्र तंवर द्वारा लाइब्रेरी के विस्तार की मांग पर उन्होंने कहा कि वर्तमान युग डिजिटिलाइजेशन का है और भिवानी बार की लाइब्रेरी को डिजिटल करने पर जो भी खर्च आएगा, उसे वे स्वयं उठाएंगे। अधिवक्ता जोगेंद्र तंवर ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बार की तरफ से एक मांगपत्र प्रस्तुत किया।

बार प्रधान ने कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट कैंपस में इंटरलॉक टाइल लगवाने, वकीलों के चैंबर में बिजली के बिलों को डोमेस्टिक में करवाने, बार परिसर पर सौर ऊर्जा संयत्र लगवाने व वाहन पार्किंग की व्यवस्था करवाने की मांग रखी, जिस पर उप मुख्यमंत्री चौटाला ने हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed