फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Country's big plan for distribution of tablets to students of government schools: JP Dalal

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण देश की बड़ी योजना: जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Country's big plan for distribution of tablets to students of government schools: JP Dalal
विद्यार्थियों के हाथों में टैबलेट...........
विज्ञापन

फोटो: 11,12
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण देश की बड़ी योजना: जेपी दलाल
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ जिलास्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के हाथों में टैबलेट मिलते ही उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यार्थियों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि टैबलेट मिलने से उनके लिए पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने भी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारतीय युवा शक्ति व प्रतिभा का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण करना देश की अपने आप में अनूठी व अनुपम योजना है। यह योजना युवाओं के कौशल विकास में कारगर साबित होगी।
वीरवार को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने करीब 50 छात्राओं को अपने हाथों से टैबलेट दिए। कार्यक्रम के दौरान रोहतक से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेशस्तरीय इस ई-अधिगम योजना की शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को तराशने की।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सराफ ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ जिला भिवानी में भी स्कूलों की भवनों का नवनिर्माण कराया जा रहा है, जिसमें भिवानी शहर में शहीद भगत सिंह चौक पास लड़कियों के लिए नया स्कूल बन रहा है। विधायक सर्राफ ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के लिए 25 पंखे देने की घोषणा की। विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश गिल ने स्कूल में सबसे अधिक बालिकाओं की शिक्षा और उनके चहुंमुखी विकास के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था ने सुनाई रागिनी, मंत्री ने की 51 हजार देने की घोषणा
कार्यक्रम में छात्रा आस्था ने महिला सशक्तीकरण पर प्रभावशाली रागिनी की प्रस्तुति दी, जिस पर खुश होकर कृषि मंत्री ने आस्था को 51 हजार रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा की। इसके अलावा कृषि मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे मेरिट या अन्य किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं के नाम उनके पास भिजवाएं, उनको भी इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिले में 3076 विद्यार्थियों व 131 शिक्षकों को टैबलेट मिले
जिला शिक्षा अधिकारी राम अवतार शर्मा ने बताया कि जिले में 3076 विद्यार्थियों और 131 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं की 2042 छात्राएं और 37 छात्र हैं। कक्षा 12वीं की 850 छात्राओं और 147 छात्रों को टैबलेट दिए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन किरण सिवाच ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त आरएस ढिल्लो, आरएसएस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़, डीपीसी संतोष नागर, प्राचार्य वेद प्रकाश गिल, नरेश महता, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, ओमप्रकाश, राजेंद्र महतानी, संजय पांचाल, गणेश महता, पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा, प्रवेश गौतम, राजेश कुमार उपस्थित थे।
टैबलेट पाकर चहकी छात्राएं
मुझे कई दिनों से इस पल का काफी बेसब्री से इंतजार था। टैबलेट मिलने के बाद काफी खुश हूं। मुझे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दूसरों से फोन लेकर काम करना पड़ता था, अब मैं खुद के टैब से अपना होमवर्क और पढ़ाई निश्चित होकर कर सकती हूं।
- शीतल, 12वीं की छात्रा
फोटो: 13
---------------
मैं नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही हूं। मुझे विषय से जुड़ी काफी ऐसी दिक्कतें आती है, जिसका समाधान इंटरनेट पर खोजना पड़ता है। अब मेरे पास खुद का टैब है, मेरी समस्याओं का समाधान भी अब आसान हो गया है। मैं टैब पाकर खुश हूं।
- अन्नु, 12वीं की छात्रा
फोटो: 14
-----------------
स्कूल से घर जाने के बाद टीचरों से विषय से जुड़ी समस्याओं के लिए संपर्क सामने में परेशानी होती थी, अब टैबलेट से ये काम आसान हो गया है। हम किसी भी समय अपने टीचर से समस्या का समाधान पा सकते हैं। टैब मिलना मेरे लिए बेहद खुशी के पल हैं।
- नंदिनी, दसवीं की छात्रा
फोटो: 15
-----------------
जैसे ही मुझे टैबलेट मिला, मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। मैं काफी उत्साहित हूं, मुझे अब अपनी पढ़ाई में किसी से फोन उधार मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं अब खुद मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाऊंगी। मुझे टैबलेट मिलने पर बड़ा अच्छा लगा।
- मुस्कान, 12वीं की छात्रा
फोटो: 16
-------------
पढ़ाई में तकनीकी उपकरणों का काफी महत्व बढ़ गया है। आज छोटे बच्चे भी मोबाइल या इंटरनेट से काफी कुछ विषयों की पढ़ाई के लिए मदद ले रहे हैं। टैबलेट आने के बाद हम भी अपनी पढ़ाई में और निखार ला पाएंगे। मुझे इससे पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।
- नेहा शर्मा, 12वीं की छात्रा
फोटो: 17
-----------------
मैं टैबलेट मिलने के बाद बेहद खुश हूं। मेरी क्लास की सभी सहपाठियों के साथ टीचर भी एक समूह के तौर पर पढ़ाई व विषय से जुड़ी समस्याओं पर सांझा चर्चा कर पाएंगी। ये हमारे लिए बेहद ही खुशी की बात है।
- निशा, छात्रा दसवीं
फोटो: 18
-------------1
एसडीएम ने 160 छात्राओं को बांटे टैबलेट
लोहारू। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि तकनीक के इस युग में अब सरकारी स्कूल के छात्र भी पीछे नहीं रहेंगे। सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलने वाले टैबलेट के प्रयोग से उनकी पढ़ाई आसान हो सकेगी। एसडीएम जगदीश चंद्र वीरवार को स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित रहे थे।

एसडीएम ने कार्यक्रम के दौरान करीब 160 छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए। इस मौके पर रोहतक से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी धूपसिंह आर्य, नपा चेयरमैन दौलतराम सोलंकी, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, उपप्रधान कमल सैनी, विजय शेखावत, कमलेश भोडक़ा, महेश गांधी, प्राचार्या दर्शना, जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed