फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cotton Mill fire from a short circuit, the loss of two million

शॉर्ट सर्किट से कॉटन मिल में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Tue, 27 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 27 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कनीना रोड स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते सोमवार दोपहर आग लग गई। घटना में करीब दो लाख रुपये का कॉटन जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो फैक्ट्री की मशीनें भी आग की भेंट चढ़ जाती।
विज्ञापन

फैैक्ट्री मालिक अतुल ने बताया कि कनीना रोड पर वह अमित एंड कंपनी नाम से पिछले 12 सालों से कॉटन फैक्ट्री चलाता है। सोमवार दोपहर वह फैक्ट्री में ही था कि इसी दौरान वहां उसे आग की लपटें दिखाई दी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो मिल में काम करने वाले अन्य लोग भी मौके पर पहुंचें। इसी दौरान उसने मामले की सूचना दमकल विभाग व सिटी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे पहले मिल में कार्य करने वालों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वो असफल रहें। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि वहां रखी करीब दो लाख की कॉटन आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट रहा। समय रहते वहां रखी कॉटन को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। इस दौरान मशीनों के पट्टे भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed