फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona test will be conduct in civil hospital.

सामान्य अस्पताल की लैब में हो सकेंगे कोरोना टेस्ट, मशीन इंस्टॉल

Fri, 05 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona test will be conduct in civil hospital.
भिवानी। सामान्य अस्पताल में अब कोरोना का भी टेस्ट हो सकेगा। शुक्रवार को सामान्य अस्पताल की लैब में नई मशीन इंस्टॉल की गई, जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन ने किया। इस मशीन से एक घंटे में दो टेस्ट किए जा सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि राज्य मुख्यालय से कोरोना टेस्ट के लिए भिवानी को मशीन मिली है, जिससे अति आवश्यकता वाले मरीज का कोरोना का टेस्ट किया जा सकेगा। सिविल सर्जन ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से एक घंटे में दो कोरोना टेस्ट किए जा सकते हैं। अभी इस मशीन में सैंपल लगाने के बाद उसका परिणाम अगर पॉजिटिव आता है तो उस मरीज का सैंपल पीजीआई रोहतक भेजा जाएगा। अगर इस मशीन से रिपोर्ट निगेटिव आती है तो मरीज का दूसरा सैंपल लेने की आवश्यकता नहीं है। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि अभी इस मशीन में एक चिप के माध्यम से सैंपलों की जांच होगी। जल्द ही राज्य मुख्यालय से मशीन के लिए दूसरा सैंपल लगाने के लिए दूसरी चिप भी जल्द ही मिलेगी, जिससे यह फायदा होगा कि अगर पहले सैंपल की रिपोर्ट पहली चिप से पॉजिटिव आती है तो दूसरी चिप लगाकर सैंपल की सही रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

सामान्य लैब में ही कोरोना टेस्ट, उठ रहे सवाल
अस्पताल की सामान्य लैब में कोरोना टेस्ट किए जाने के लिए मशीन इंस्टॉल की गई है। इसे चिकित्सक कक्ष में लगाया गया है। ऐसे में यहां कार्यरत अन्य कर्मचारियों में भी भय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि लैब के बाहर वैसे ही मरीजों की भीड़ रहती है और यहां सैंपल लाना और टेस्ट करने के दौरान रिस्क रहेगा। इसी कारण यहां इंस्टॉल करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके लिए अलग से ही व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed