{"_id":"5ede6f598ebc3e90743f4203","slug":"corona-sample-collaction-report-bhiwani-news-bhiwani-news-rtk5585662145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक परिवार और संपर्क में आने वालों समेत 19 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक परिवार और संपर्क में आने वालों समेत 19 की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
बागकोठी क्षेत्र स्थित विधायक आवास पर उसके परिजन घर लौटने पर स्वागत करते संबंधी।
- फोटो : Bhiwani
पिछले सप्ताहभर में करीब 60 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, जिससे जिला वासी चिंतित है। मगर राहत भरी खबर यह है कि मरीज ठीक भी हो रहे है। रविवार को भेजे 22 रिपीट सैंपल में विधायक परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागकोठी क्षेत्र के 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा सात अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे जहां मरीज खुश है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हौसले में है। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 31 हो गया है।
ये हुए ठीक
विधायक परिवार को मिली राहत : विधायक की पत्नी, बेटी, पुत्रवधू, पोती के अलावा भांजे की पत्नी, भांजे के दोनों बच्चे, चार अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- पुराना बस की महिला ठीक : पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पॉजिटिव मिली महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- 14 वर्षीय बच्ची ने जीती जंग : नाथुवास गांव से छह से अधिक कोरोना पॉजिटिव है। इनमें 14 वर्षीय बच्ची ने कोरोना से जंग जीती है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- बामला वासी हुआ ठीक : बामला गांव में पॉजिटिव मिले 45 वर्षीय व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे गांव में भी राहत है।
- हालुवास में भी राहत : हालुवास गांव का भी 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। राहत की बात है कि उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
यहां अभी भी संकट के बादल
नाथुवासी की दो महिलाओं की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव : नाथुवास वासी पॉजिटिव दो महिलाओं की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
- तिगड़ाना वासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव : तिगड़ाना वासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है।
मित्ताथल में नहीं आया है कोई केस
मित्ताथल में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। सरपंच निर्मला और सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच ने बताया कि यह गलत सूचना फैल गई थी। गांव में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। कुछ ग्रामीणों के सैंपल जांच के लिए दिए गए है।
विज्ञापन
मेरे परिवार के सदस्य और बाग कोठी क्षेत्र में संक्रमित मिले सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह राहत की बात है। सभी का दुआओं के लिए शुक्रिया। बाकी जो भी एक्टिव पॉजिटिव केस है, वे भी जल्द ठीक हो। यहीं भगवान से प्रार्थना है।
- घनश्याम सर्राफ, विधायक