फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive women die, doctors, thermal scrining

कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

Sun, 13 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona positive women die, doctors, thermal scrining
थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
सेक्टर-13 निवासी कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। इसी के साथ भिवानी में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। रविवार को कोरोना के 43 नए मामले भी सामने आए। जिनमें पीएनबी मैन ब्रांच से एक कर्मचारी और एचडीएफसी बैंक से दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। रविवार को 28 संक्रमित लोग ठीक हो गए।
विज्ञापन

रविवार को आए 68 नए मामलों में 13 केस इंडस्ट्रीयल एरिया से हैं, सिवानी के वार्ड नंबर दो से दो केस, तोशाम से दो केस, गांव नाथुवास से एक केस, गांव चांग से एक केस, गांव लेघा से एक केस, ढाणीमाहू सरकारी स्कूल से एक केस, डाबर कॉलोनी से एक केस, एक केस पीएनबी मैन ब्रांच से, दो केस मुंढाल कलां से, एक केस जागृति कॉलोनी से, एक हालु बाजार, दो एचडीएफसी ब्रांच से, 15 केस दुर्गा कॉलोनी से, एक केस उत्तम नगर से, एक महम गेट से, दो केस दिनोद गेट व छह केस अनुमान गेट से, एक केस बीटीएम भिवानी और एक केस तोशाम से सामने आया है। अब तक जिले में कुल 2000 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 1627 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 365 एक्टिव केस हैं। रविवार को जिले से 150 सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन

हल्की खांसी और बुखार व सांस लेने में थी बुजुर्ग महिला को दिक्कत
सेक्टर-13 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हल्की खांसी और बुखार के साथ साथ सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसी के चलते उसे 26 अगस्त को हिसार के आधार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 अगस्त को उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग महिला का तीन सितंबर को कोरोना सैंपल लिया गया। जिसकी चार सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। बुजुर्ग महिला पहले पॉजिटिव आए किसी के संपर्क में नहीं थी। हल्की खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन बाद में बुखार ठीक हो गया था। चंडीगढ़ पीजीआई में रविवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसके पास उसके पति वहीं पर थे। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर 13 स्थित उनके आवास का मुआयना किया, जहां कोई भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना के लगातार मामले गंभीर होते जा रहे हैं, इसी के तहत आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जारी की गई हिदायतों का ईमानदारी से पालन करें। कोरोना की वजह से रविवार को बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना आई है।
- डॉ. राजेश कुमार, समन्वयक कोविड-19 टीम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed