{"_id":"5ee675e28ebc3e43263561c6","slug":"corona-positive-patient-19-case-bhiwani-news-rtk559448718","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची व 11 साल के बच्चे सहित एक ही दिन में 19 पॉजिटिव मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची व 11 साल के बच्चे सहित एक ही दिन में 19 पॉजिटिव मामले आए सामने
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में युवक की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य कार्यकर्ता।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जिले में अपने पैर पसार रहा है। रविवार को सबसे अधिक 19 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। इनमें एक चार साल की बच्ची और 11 साल का लड़का भी शामिल है। इसी के साथ भिवानी में अब कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है। 12 केस भिवानी शहर से हैं, सात मामले ग्रामीण इलाकों में सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है। इनमें 49 लोग ठीक हो चुके हैं।
रविवार को भिवानी में कोरोना संक्रमित 19 नए केस आए। नए संक्रमितों में 36 वर्षीय युवक गांव पात्थरवाली से है, जो दिल्ली से लौटा था। शहर के गांधीनगर कृष्णा कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व 46 वर्षीय एक व्यक्ति पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी 39 वर्षीय व्यक्ति के अलावा चार साल की लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये पुराने पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। दिल्ली के एसडीएम नगर वासी 22 वर्षीय युवक हरिद्वार से भिवानी पहुंचा था। जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 39 वर्षीय महिला एसडीएम नगर भिवानी क्षेत्र की है। 11 साल का लड़का गांव बामला से है। गांव बामला से ही 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लोहारू से दो 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक युवक गुरुग्राम से लौटा है। एक युवक पुराने पॉजिटिव केस के संपर्क में आया है। 40 वर्षीय हालु बाजार का एक दुकानदार व हालु बाजार की 21 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव आई है। 42 वर्षीय व्यक्ति शहर के पुराना पटवारखाना क्षेत्र से है जो प्राइवेट जॉब करता था। इसी तरह 27 वर्षीय पतराम गेट क्षेत्र वासी युवक भी पॉजिटिव है। शहर की चिरंजीव कॉलोनी वासी 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र वासी 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। सैनीवास निवासी 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी तरह 33 व्यक्ति व्यक्ति गांव कायला से भी पॉजिटिव है।
अब तक 4989 सैंपल रोहतक जांच के लिए भेजे
जिले मे अब तक कुल 124 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 49 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 75 कोरोना के एक्टिव केस हैं। रविवार को जिले से 150 सैंपल लिए जा चुके हैं। भेजे गए सभी सैंपलों में से 77 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि शनिवार को जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस आए थे, जिसमें से पांच कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया था। दो को सामान्य अस्पताल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। रविवार को 19 नए मामले और सामने आए हैं। जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री जांची जा रही है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग का स्क्रीनिंग अभियान भी तेज किया गया है।
रविवार को जिले से 150 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें कुछ सैंपल पहले के पॉजिटिव केसों के संपर्क में आए दादरी गेट, पतराम गेट, बीटीएम चौक व गांव सूई से है। शनिवार तक भेजे गए सभी सैंपल में से 77 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिला भिवानी से कुल 4989 सैंपल रोहतक भेजे जा चुके हैं। विभाग द्वारा टीमें गठित करके जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं उससे संबंधित क्षेत्र में घरों का सर्वे करके व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन भिवानी।