फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive man die, family, wife

एक साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 01 Jun 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona positive man die, family, wife
भिवानी। बलियाली गांव निवासी प्रवीण कुमार की 17 मई को कोरोना के कारण मौत हो गई। प्रवीण के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रवीण परिवार में इकलौता कमाने वाला था। अब परिवार में केवल प्रवीन की पत्नी शीतल, मां रोशनी देवी और एक साल का बेटा विनय रह गए हैं। वह मजदूरी करता था, मगर परिवार का पेट पाल रहा था। अब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बलियाली निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीण को कोरोना संक्रमण के चलते 9 मई को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पास में रुपये न होने के कारण कर्ज लिया। मगर 17 मई को प्रवीण की मौत हो गई। अब कर्ज देने वाले लोग रुपये मांग रहे हैं। कर्ज भी सिर पर हो गया और भाई भी नहीं बचा। दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

फरवरी 2019 में हुई थी शादी
प्रवीण की शादी दो साल पहले फरवरी 2019 में हुई थी। उसका एक साल का बेटा है। बेटा अभी समझ ही नहीं पा रहा है कि उसके जीवन में क्या हादसा हो गया है। अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। घर का गुजारा कैसे चलेगा यह सोचकर सब परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से मदद की उम्मीद
शीतल ने कहा कि मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं। इसलिए कोई ढंग की नौकरी नहीं कर सकती हूं। अब तो सरकार से ही उम्मीद है कि वो मुझे कोई नौकरी प्रदान करे या आर्थिक सहायता प्रदान करे, ताकि परिवार का गुजारा चल सके। उन्होंने कहा कि अभी तो बेटा छोटा है, मगर दो-तीन साल बाद उसे स्कूल भी भेजना होगा। अगर कोई रोजगार ही नहीं हुआ तो उसके लिए फीस कहां से जुटा पाऊंगी।

हर रोज बहते हैं आंसू
शीतल ने बताया कि हालात पर उनका कोई जोर नहीं चलता है। मगर प्रवीण को याद करके हर रोज परिवार की आंखों से आंसू बहते हैं। प्रवीण के जाने से हालात बहुत खराब हो गए हैं। वही एक कमाने वाला था। अब घर का गुजारा चलाने के लिए भी दूसरों का मुंह ताकना होगा। सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed