फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive 50 years man die 14 new positive found, agriculture minister

कोरोना संक्रमित अधेड़ ने तोड़ा दम, 14 नए केस आए सामने

Sat, 03 Apr 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
corona positive 50 years man die 14 new positive found, agriculture minister
सामान्य अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमित अधेड़ ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 147 पहुंच गया है। दो दिन से लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है, बावजूद इसके लोग बाजारों, अस्पतालों में बगैर मास्क व बगैर सामुदायिक दूरी के घूम रहे हैं। शुक्रवार को 14 नए केस भी सामने आए। जिसके बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा भी बढ़कर 57 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 6456 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 6252 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को 27 मार्च को छाती दर्द हुआ था, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत में सुधार न होने पर 30 मार्च को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसकी 31 मार्च को कोरोना की जांच की गई। एक अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज ने दो अप्रैल को हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दो कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। सक्रिय केसों में 25 शहरी और 32 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। शुक्रवार को 1063 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे है। ऐसे में आमजन से अपील है कि लापरवाही न बरतें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने टीका लगवा दिया टीकाकरण का संदेश
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल शुक्रवार सुबह चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने यहां पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहली वैक्सीन लगवाई और आमजन से भी वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। इस दौरान उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि विश्व में कहीं पर कोरोना की दूसरी और कहीं पर तीसरी लहर शुरू हो रही है। भारत में कोरोना की दूसरी वेव है। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की कोई कमी नही हैं, करीब 18 हजार वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद है। सीआईडी जिला प्रभारी आजाद सिंह ढ़ाडा ने भी कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, जिला कोविड प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. राकेश खटक, डॉ. कृष्ण व डॉ. अरूण, जेपी दूबे व दयानंद सिंधड के अलावा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

जिले में 31 केंद्रों पर 2569 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
शुक्रवार को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल सहित 2569 ने कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण करवाया। शुक्रवार को 31 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि अभी तक जिले भर में 63508 को वैक्सीनेशन की जा चुकी है, जिनमें 58616 को प्रथम और 4892 को दूसरी डोज दी गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के आदेशानुसार अब अप्रैल माह में प्रत्येक दिन वैक्सीनेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed