फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, 18 new cases, doctors

18 नए पॉजिटिव, 13 ने दी कोरोना को मात

Fri, 09 Oct 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona positive, 18 new cases, doctors
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। वीरवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जिसके बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3034 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 290 है। राहत भरी खबर ये है कि मरीज लगातार ठीक भी हो रहे है। वीरवार को 13 ने कोरोना को मात दी। अब तक 2705 मरीज ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 750 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि वीरवार दोपहर तक कोरोना पॉजिटिव का कोई केस सामने नहीं आया था मगर शाम को 18 पॉजिटिव की लिस्ट आई है। इनमें मित्ताथल गांव से 36 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बच्ची, गवर्नमेंट कॉलेज तोशाम से 36 वर्षीय व्यक्ति, गवर्नमेंट स्कूल रिवासा से 39 वर्षीय व्यक्ति, तोशाम से 13 वर्षीय और 19 वर्षीय दो बहने, लोहारू से28 वर्षीय युवक, आसलवास दुबिया से 33 वर्षीय व्यक्ति, पार्क कॉलोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति, रामगंज मोहल्ला से 24 वर्षीय महिला, न्यू भारत नगर से24 वर्षीय युवक, सरोगियान की गली से 46 वर्षीय महिला, हालवास गेट से 20 वर्षीय महिला, विद्यानगर से 39 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, जैन चौक से 56 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय उसकी पत्नी शामिल है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और ध्यान रखने का संदेश दिया। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed