{"_id":"6331d4f3f89b8a0f1c5ed222","slug":"corona-infected-recovering-five-days-after-vaccine-bhiwani-news-hsr6429970123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के बाद कोरोना संक्रमित पांच दिन हो रहे रिकवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के बाद कोरोना संक्रमित पांच दिन हो रहे रिकवर
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में संक्रमित मिलने वाले मरीजों में से 85 फीसदी ने वैक्सीनेशन करवाया हुआ था। भले ही वे कोरोना संक्रमित हो गए हो, मगर वे अन्य मरीजों की तुलना में जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज सात से आठ दिनों से स्वस्थ होता है। जबकि वैक्सीनेशन वाले मरीज महज चार से पांच दिन में रिकवर हो रहे हैं। इसके अलावा उन्हें दिक्कत जैसे हल्का बुखार, खांसी और जुकाम ही हो रहा है, जोकि ज्यादा परेशान भरा नहीं रहता। जिले में कोरोना के फिलहाल 13 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा सोमवार को जांच के 120 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर (एक जनवरी 2022 से) में कुल 4750 मरीज मिले हैं, जिनमें से 4052 ने वैक्सीनेशन करवाया था। इनमें से 607 ने पहली और 3445 ने दोनों डोज लगवाई है। इसके अलावा 698 ने वैक्सीनेशन नहीं लगाई। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिन मरीजों ने कोरोना की दोनों डोज लगवाई थी और वे संक्रमित तो हुए पर उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई। ऐसे संक्रमितों पर विभाग ने विशेष रूप से फोकस किया, जिसमें उन्हें हल्की बुखार, खांसी व जुकाम के लक्षण मिले। इसके साथ ही वे अन्य मरीजों की तुलना में जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। इसके अलावा जिन मरीजों ने वैक्सीनेशन नहीं लगवाई उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम है।
-------
जिले में कोरोना के 13 सक्रिय मरीज
जिले में कोरोना की तीसरी लहर में कुल 4750 संक्रमित मिलने, जिसमें से 4721 स्वस्थ हुए हैं और 13 सक्रिय मरीज हैं। वहीं 16 संक्रमितों ने जान गवाई है। कोरोना के सक्रिय 13 मरीजों में से चार शहरी, जबकि नौ ग्रामीण क्षेत्र से हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 120 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन
--------
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। वैक्सीनेशन के बाद जो लोग संक्रमित हुए है वे जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। महज 13 सक्रिय मरीज हैं, जोकि जल्द ही रिकवर हो जाने की उम्मीद है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।