फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona: Five new corona infected found, active case 10

कोरोना : पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 10

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona: Five new corona infected found, active case 10
04 फोटो राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रा को टीका लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का क्रम तेज हो गया है। बुधवार को जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले। पांच नए संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 10 हो गई है। वहीं जिले में अब तक 22,423 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके है। इसके साथ ही कोरोना के कारण 654 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की आशंकित तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण पर विशेष जोर है। युवा-वृद्धाें के साथ ही अब किशोरों का भी तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। हालांकि जिले में अब एक बार फिर कोरोना फैलने लगा है। बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इनमें एमसी कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, लोहारू का 37 वर्षीय युवक, सिवानी का 25 वर्षीय युवक, धनाना का 24 वर्षीय युवक, पुर का 21 वर्षीय युवक शामिल है। पांच संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 22423 तक पहुंच गया है। बुधवार को भी 1600 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बता दें कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5,50,928 सैंपल लिए जा चुके है। इनमें से 5,25,406 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
कोरोना के पांच नए केस सामने आए है। बुधवार को भी जांच के लिए 1600 सैंपल भेजे गए है। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना है और इससे बचाव के लिए लोग सावधानी रखें। मास्क लगाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।
डॉ. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed