फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction of the four-year bans street begging, now undergoing construction itself

चार साल लगाई गली निर्माण की गुहार, अब खुद करा रहे निर्माण

Thu, 10 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Thu, 10 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Construction of the four-year bans street begging, now undergoing construction itself
भिवानी। चार साल गली निर्माण के लिए नप अधिकारियों, चेयरमैन, पार्षद के चक्कर लगाए। कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार अब अपने खर्च पर ही गली निर्माण शुरू किया। यह कहानी है जगत कॉलोनी की नरेंद्र डेयरी वाली गली की। गली का निर्माण गली वासी खुद करा रहे है। कोई रुपये एकत्रित नहीं किए गए। जिस घर के सामने गली बननी है, वह मैटीरियल मंगवा देता है और मजदूरी देगा। गली में करीब 16 मकान है और औसतन प्रत्येक परिवार पर करीब ढाई हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

लगातार गली निर्माण से परेशान होकर जगत कॉलोनी की नरेंद्र डेयरी वाली गली के लोगों ने ऐसा कदम उठाया जो सभी के लिए आदर्श बन गया। चार साल गुहार लगाने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुनवाई नहीं की तो अपनी समस्या का समाधान स्वयं ही कर डाला। गली वासियों ने अपने स्तर पर बैठक कर समस्या पर मंथन किया और समाधान भी निकाल लिया। गली के दोनों ओर मकान है। दोनों मकान वाले अपने अपने हिस्से के रुपये जमा कर मैटीरियल लाएंगे और मजदूरों की मजदूरी देंगे। इस तरह गली निर्माण शुरू हो गया। करीब डेढ़ सौ मीटर गली में से करीब 50 मीटर का निर्माण हो गया है और आगामी तीन चार दिन में पूरी गली निर्माण होने की उम्मीद है। गली वासी नवजीतद, पूर्ण सिंह तंवर, योगेश, नरेंद्र, अनीता देवी ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के कारण बहुत परेशानी हो रही थी। किसी ने सुनवाई नहीं की तो अपने स्तर पर निर्माण शुरू करवाया।
विज्ञापन

महज ढाई-ढाई हजार में हो गई वर्षों पुरानी समस्या का समाधन
खस्ताहाल व टूटी गली से गली वासी पिछले चार वर्ष से परेशान है। परेशानी ऐसी की हल्की बरसात में ही जलभराव हो जाए। खस्ता हालत के कारण बाइक तक नहीं मोड़ी जा सकती। चार साल पुरानी समस्या का कॉलोनी वासियों ने महज दो दिन में समस्या का समाधान कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल लाइन के लिए तोड़ी गई थी लाइन
गली को करीब चार साल पहले पेयजल लाइन के लिए तोड़ा गया था। यहां डली पेयजल लाइन के लिए मैन्यूअली काम करवाने की बजाए जेसीबी मशीन से गली उखाड़ दी गई। लोगों ने बताया कि उस समय पार्षद ने आश्वासन दिया था कि पेयजल लाइन डलते ही गली बना दी जाएगी। मगर उसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। गली वासी गली निर्माण के लिए पार्षद, नप चेयरमैन व अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। कोरे आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

नहीं देंगे किसी को वोट
कॉलोनी वासियों ने बताया कि वे गली निर्माण के लिए चार साल से चक्कर लगा रहे है। वर्तमान पार्षद के अलावा पार्षद पद के उम्मीदवारों से भी बातचीत की। मगर कोई सहयोग के लिए आगे नहीं आया। जिसके बाद पूरी गली के लोगों ने निर्णय लिया है कि जो हमें ही सहयोग नहीं कर रहे तो हम उन्हें क्यों करे।


क्या कहते है जनप्रतिनिधि

गली निर्माण के लिए नगर परिषद के पास प्रपोजल भेजा हुआ है। सरकार की ओर से नप के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए है। उम्मीद है कि इसमें जगत कॉलोनी की तीन-चार गलियों का निर्माण होगा। Ó

सविता देवी, पार्षद
वार्ड 30
-------

जगत कॉलोनी की छह-सात गलियों को निर्माण के लिए चुना गया है और जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। अगर गली वासी अपने स्तर पर गली निर्माण करवा रहे तो अच्छा कदम है।Ó
भवानी प्रताप, चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed