फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction begins on 10 streets in New Vidyanagar; project to cost 2.5 crore.

Bhiwani News: न्यू विद्यानगर की 10 गलियों का निर्माण शुरू, ढाई करोड़ आएगी लागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Construction begins on 10 streets in New Vidyanagar; project to cost 2.5 crore.
नारियल फोड़कर शुरू करवाया निर्माण कार्य शुरू करवाते विधायक घनश्याम सर्राफ
भिवानी। न्यू विद्यानगर में रविवार को करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पार्षद सुक्रमपाल ने लोगों का मुंह मीठा करवाया। निर्माण कार्य शुरू होने पर कॉलोनीवासियों ने विधायक के समक्ष सीवर और पेयजल की नई लाइनें बिछाने की मांग रखी। लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर सीवर लाइन नहीं है और कुछ जगह पुरानी लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैलता है। वहीं आबादी बढ़ने और पुरानी पाइप लाइन का आकार छोटा होने से मोहल्ले के अंतिम छोर तक पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने समस्याएं सुनने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और सीवर व पेयजल लाइनों के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि न्यू विद्यानगर में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से 10 गलियों का निर्माण शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed