फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   congress leader and municipal councelor praveen join BJP

वार्ड-13 से कांग्रेस पार्षद प्रवीण भाजपा में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
congress leader and municipal councelor praveen join BJP
भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चार साल से कांग्रेस के सदस्य रहे वार्ड-13 के पार्षद प्रवीण ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ कई और लोगों ने भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि भाजपा की नेक नीतियों के कारण आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा उज्ज्वला योजना के तहत जिस घर में गैस चूल्हा नहीं था, उन घरों को मुफ्त गैस चूल्हा देने का काम भाजपा सरकार ने किया। प्रवीण गर्ग ने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उनके वार्ड में विकास कार्य करवाए गए हैं। जब भी जनता से संबंधित कोई जरूरी काम होता था उसे तुरंत करवाया जाता था। इन्हीं सब बातों से प्रभावित होकर पार्षद प्रवीण भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर जिले के दोनों महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर व हर्षवर्धन मान, नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हर्षदीप डुडेजा, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, कमल किशोर बंधु, रमेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed