{"_id":"63b5bb2b0098c55fcb472767","slug":"confusion-about-investigation-leaving-special-camp-beneficiaries-of-ayushman-reaching-normal-opd-bhiwani-news-hsr651604087","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जांच को लेकर असमंजस, विशेष कैंप छोड़, सामान्य ओपीडी पहुंच रहे आयुष्मान के लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जांच को लेकर असमंजस, विशेष कैंप छोड़, सामान्य ओपीडी पहुंच रहे आयुष्मान के लाभार्थी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आयुष भवन में निरीक्षण करते पीएमओ डॉ. एडविन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नागरिक अस्पताल में विशेष शिविर लगाया गया है। इसमें जांच करवाने को लिए लाभार्थियों में असमंजस है। इसके चलते वे विशेष कैंप की बजाय सामान्य ओपीडी में ही चिकित्सक के जांच करवाने पहुंच रहे हैं, जहां चिकित्सक उन्हें शिविर की जांच की जानकारी दे रहे हैं। मगर लाभार्थी इसमें चिकित्सक पर जांच न करने की शिकायत दी।
इसको लेकर बुधवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने अपनी टीम सहित नागरिक अस्पताल के आयुष्मान योजना के जांच शिविर का निरीक्षण किया। इसमें लाभार्थियों को बताया कि वे असमंजस में न रहे और अलग से लगाए कैंप में चिकित्सकों से जांच करवाएं। जहां उनके रजिस्ट्रेशन, चिकित्सक जांच, टेस्ट से लेकर दवा देने की सुविधा की हुई है। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को भी इसके बारे में अलग से मरीजों को जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि मरीज जांच के लिए इधर-उधर न भटकें। इसके बाद उन्होंने आयुष भवन में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर उन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभाग, ओपीडी, आयुष भवन सहित अन्य जगहों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मास्क प्रयोग, सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर का सख्ती से प्रयोग करने के निर्देश दिए, ताकि संक्रमण से बचाव रहें।
विज्ञापन
आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों को जांच करने का संशय था जिसको लेकर ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी और आयुष भवन में कैंप ठीक चलते मिले। वहीं कोरोना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए है। ताकि संक्रमण से बचाव रहें।
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।