फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Condition of eight cattle deteriorates after consuming excessive 'Gogras' (ritual cattle feed).

Bhiwani News: अत्यधिक गोग्रास खाने से आठ गोवंश की हालत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Condition of eight cattle deteriorates after consuming excessive 'Gogras' (ritual cattle feed).
महम रोड ​स्थित गोशाला में गोग्रास ​खिलाने से बिगड़ी तबियत के बाद उपचार के लिए पहुंची चिकित्सकों
भिवानी। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर अत्यधिक मात्रा में रोटी, खीर, पूरी, हलवा और तला भोजन खाने से आठ गोवंश की हालत बिगड़ गई। इनमें सात गाय और एक सांड़ शामिल है जिसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

सभी का महम रोड स्थित गोशाला ट्रस्ट में उपचार चल रहा है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से बेसहारा गोवंश को भारी मात्रा में भोजन नहीं खिलाने की अपील की थी। गो रक्षा दल भिवानी के गो रक्षकों ने भी लोगों से तले और वसायुक्त खाद्य पदार्थ नहीं देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद लोगों ने सड़कों पर घूम रहे गोवंश को बड़ी मात्रा में भोजन खिलाया। इस दौरान कई स्थानों पर भोजन खिलाने को लेकर नागरिकों और गो रक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात संभालने और माहौल शांत कराने के लिए कुछ जगहों पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो रक्षा दल के प्रधान संजय परमार के अनुसार शनिवार दोपहर तक अत्यधिक गोग्रास के कारण आठ गोवंश की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आए। उन्होंने आशंका जताई कि बीमार गोवंश और मौतों के आंकड़े अगले दिन स्पष्ट हो सकते हैं।

अत्यधिक मात्रा में भारी और तला भोजन खाने से गोवंश में पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत के निर्देश पर जिले में पशु चिकित्सकों की नौ टीमें 24 घंटे तैनात हैं। टीमें बीमार गोवंश को उपचार उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed