{"_id":"5dc5bbf28ebc3e5b1c706823","slug":"colony-water-overflow-sivar-bhiwani-news-rtk5266888114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज की मुख्य लाइन में रूकावट, शहर की कई कॉलोनियों में ठप हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज की मुख्य लाइन में रूकावट, शहर की कई कॉलोनियों में ठप हुई व्यवस्था
विज्ञापन
01 फोटो हनुमान गेट मुक्तिधाम रोड पर भरे सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरते हुए राहगीर।
- फोटो : Bhiwani
कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनेक दफा शहर की सीवरेज लाइन ठप होने और पेयजल लाइन में सीवर लाइन का गंदा पानी आने की शिकायत गूंजी। अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम विंडो, सीएम पोर्टल पर भी शिकायतें दी बावजूद इसके शहर की अनेक कॉलोनियों की सीवरेज व्यवस्था ठप है।
दरअसल सीवरेज की मुख्य लाइन में अनेक जगह समस्या आई हुई है। जिस कारण उस क्षेत्र की कॉलोनियों में भी सीवर लाइन की समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन की समस्या के कारण कुछ जगह सड़कें भी धंस रही है। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके समाधान के लिए 75 लाख से मैकेनिकल तरीके से सफाई का एस्टिमेट तैयार कर मुख्यालय भिजवाया है। विभाग के पास सुपर सोकर मशीन और प्रेशर वाली जेकिंग मशीन है, जो कम क्षमता के कारण पूरी तरह सफाई नहीं कर पा रही है।
इन कॉलोनियों में बनी है समस्या : बावड़ी गेट, हनुमान ढाणी, भारत नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दिनोद गेट क्षेत्र, जैन चौक, हनुमान गेट, लोहड़ चौपटा आदि क्षेत्रों में सीवरेज ठप होने की समस्या है।
विज्ञापन
मुक्ति धाम रोड पर एक साल से ठप है सीवरेज व्यवस्था : पिछले एक साल से हनुमान गेट मुक्ति धाम रोड पर ठप सीवरेज व्यवस्था की वजह से इस इलाके के दो वार्डों के अंदर 30 हजार की आबादी दूषित पेयजल आपूर्ति का दंश झेल रही है। शहर के दो वार्डों के पार्षद भी पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या समाधान नहीं हो रहा है। आलम यह है कि मुक्तिधाम रोड पर ठप सीवरेज की वजह से गंदा पानी सड़क पर ही दूर तक फैला हुआ है, जिसके अंदर से ही इलाके के लोग आवागमन करने पर मजबूर हैं।
शहर के वार्ड नंबर 14 व 15 के विभाजन यानी लक्ष्मण-रेखा पर लगने वाला हनुमान गेट मुक्तिधाम रोड का अधिकांश हिस्से की सीवरेज मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। दूषित पानी से दुर्गंध ने भी इलाके के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने भी सीवरेज को दुरुस्त करने के लिए काफी बार मशीनें भेजी, मगर फिर भी कोई स्थायी हल नहीं निकला।
बोले लोग-
पिछले एक साल से इलाके के सभी सीवरेज ठप पड़े हैं। गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। यही वजह है कि गंदा पानी जब सीवरेज में दबाव मारता है तो ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर ही फैल जाता है। इस वजह से सड़क भी टूटकर बिखर चुकी है। समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
- सावंत सिंह, शेखावत डेयरी संचालक।
हनुमान गेट मुक्तिधाम रोड आसपास की कई आवासीय कॉलोनियों का मुख्य रास्ता है, जबकि इस मार्ग पर कई उद्योग भी लगे हुए हैं। घनी आबादी से घिरे इस मार्ग पर सभी का आवागमन होता है। मगर सड़क पर फैले गंदे पानी ने सभी को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है, अब तो बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। समस्या का हल समय रहते निकाला जाना जरूरी है।
-प्रेम सैनी, हनुमान गेट मुक्तिधाम क्षेत्रवासी।
मुक्तिधाम मार्ग पर सभी दुकानदार सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा गंदे पानी से परेशान हैं, क्योंकि इस गंदे पानी ने उनके काम-धंधे भी पूरी तरह से चौपट कर दिए हैं। गंदगी के आलम और निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं होने की वजह से लोग भी यहां आना कम ही पसंद करते हैं। जल्द समस्या समाधान नहीं हुआ तो वे काफी नुकसान में आ जाएंगे।
- प्रदीप कुमार, मुक्तिधाम क्षेत्रवासी।
पब्लिक हेल्थ विभाग मुक्तिधाम रोड पर सड़क पर जमा गंदे पानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महज खानापूर्ति के लिए अधिकारी मशीन लेकर कुछ सीवरेज की सफाई कराकर चले जाते हैं, जबकि इन सीवरेज में फिर से पानी जमा होकर घरों के अंदर बैक मारने लगता है। अगर अधिकारी स्थायी तौर पर समस्या का कारण ढूंढकर उसका हल निकाले तो यहां लंबे समय से बदहाली नहीं झेलनी पड़ती।
- संदीप सैनी, मुक्तिधाम रोडवासी।
हनुमान गेट मुक्तिधाम रोड पर सीवरेज सिस्टम ठप पड़ा है, इस संबंध में काफी बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी भी प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कुछ सीवरेज की सफाई किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस इलाके में फैक्ट्री और पशु डेयरी भी हैं, जो सीवरेज जाम की एक वजह बनी हैं। प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, जल्द समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
- पवन सैनी, पार्षद पति, वार्ड 15
शहर की मुख्य लाइन की मैकेनिकल तरीके से सफाई के लिए 75 लाख का एस्टिमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। किसी अच्छी कंपनी से मुख्य लाइन की सफाई करवाई जाएगी। जिसके बाद सीवरेज जाम की समस्या नहीं रहेगी। फिलहाल हमारे पास सुपर सोकर और प्रेशर वाली मशीन है, जिनसे सफाई कराई जा रही है।
- बलवान शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग (सीवरेज)