{"_id":"58dbfc844f1c1bef4c63e4aa","slug":"cm-house-kathmandi-buisnesman-nagarparisad-meating-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दरबार पहुंचा काठमंडी अतिक्रमण मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दरबार पहुंचा काठमंडी अतिक्रमण मामला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
काठमंडी में मीटिंग करते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यों-ज्यों काठमंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे बढ़ता जा रहा है प्रशासनिक कार्रवाई में भी कोई न कोई अड़चन डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी उठाने व चबूतरे तोड़ने के बाद जब बात अस्थाई फड़ों के नीचे रखे सामान की आई तो मामला बुधवार को सीएम दरबार पहुंच गया। मंगलवार को सामान को हटाने के लिए रविवार तक का समय मांगने वाले व्यापारियों ने बुधवार शाम काठमंडी में ही बैठक आयोजित की। करीब एक घंटे चली बैठक में ही भाजपा नेता सोमबीर सांगवान ने सीएम मनोहर लाल के ओएसडी से भी व्यापारियों की मौजूदगी में ही बात की। बैठक के अंत में जिला उपायुक्त के साथ बात करने पर सहमति बनी। बैठक के लिए शुक्रवार का दिन भी तय किया गया।
काठमंडी से अतिक्रमण हटाने का मामले में अब राजनैतिक एंट्री भी शुरू हो गई है। चालीस साल पुराने अतिक्रमण पर जब प्रशासनिक पंजा चला तो शहरवासियों के लिए भी ये किसी हैरानी से कम नहीं था। पूरे शहर में ही आज काठमंडी को अतिक्रमण का गढ़ कहा जा रहा है और बात मंडी के प्रधान भी स्वीकार कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने नगर परिषद का मिट्टी हटाने व चबूतरे तुड़वाने में एसोसिएशन का साथ देने का भी तर्क दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को अस्थाई फड़ों के नीचे रखा सामान हटाने के लिए व्यापारियों ने नगर परिषद से खुद रविवार तक का समय मांगा है। इसके ठीक अगले दिन ही व्यापारियों ने बुधवार को बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया प्रशासन का फड़ों के नीचे रखा सामान उठाना नाजायज है और इस संबंध में जिला उपायुक्त के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा नेता सोमबीर सांगवान ने भी शिरकत की। काठमंडी प्रधान राजकुमार की मानें तो मंगलवार को नगर परिषद के साथ समझौता होने के बाद उन्होंने सोमबीर सांगवान से भी मुलाकात कर अभियान को रुकवाने की मांग की थी। गौरतलब है कि करीब 20 दिन पहले काठमंडी में चले सामान जब्त करो अभियान के दौरान व्यापारियों ने तीन दिन का समय मांगते हुए सड़क की पैमाइश करवाने की बात कही थी। इसके बाद जब नगर परिषद टीम पहुंची तो भी व्यापारियों ने फड़ों के नीचे रखा सामान हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांग लिया था। जब नगर परिषद टीम मंगलवार को सामान जब्त करो अभियान चलाने पहुंची तो व्यापारी बिफर गए थे।
काठमंडी में अतिक्रमण का मसला फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को काठमंडी व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा नेता सोमबीर सांगवान भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने इस मसले को लेकर शुक्रवार को डीसी से मिलने का फैसला लिया है। मीटिंग में नरेश कुमार, गोपाल, नरेश, जयभगवान, मुकेश, अनिल, जयनारायण, संतलाल, रोहतास, पुरूषोतम, रोशनलाल, रामकुमार आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
फड़ों के नीचे से सामान नहीं हटाने को तैयार
काठमंडी में करीब 200 व्यापारी लकड़ी का कारोबार करते हैं। फिलहाल जो अस्थाई फड़ों की स्थिति हैं उनमें दुकान के साइन बोर्ड सहित लोहे के एंगल पर भी ऊपर सामान रखा हुआ है। व्यापारियों का तर्क है कि यह जगह सरकार ने दी थी जबकि नप अधिकारी इस जगह पर सरकार का हक होने की बात कह रहे हैं। नप अधिकारी यहां रखे सामान को ही उठाकर यहां सौंदर्यीकरण करने का हवाला दे रहे हैं। वहीं, काठमंडी एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि वो सड़क किनारे लगे दुकानों के साइन बोर्ड व ऊपर रखा सामान उतारकर जमीन पर रखने को तैयार है, लेकिन फड़ों के नीचे से सामान नहीं हटाया जाएगा।
काठमंडी शिफ्टिंग का भी उठा मुद्दा
बुधवार को काठमंडी में व्यापारियों की मीटिंग में प्रधान राजकुमार ने भाजपा नेता सोमबीर सांगवान को बताया कि व्यापारियों ने सड़क के लिए 42 फीट जमीन खाली कर दी है। सोमबीर ने आश्वासन दिया है कि काठमंडी शिफ्ट करवाने की मांग ही मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी और जब तक जगह उपलब्ध नहीं होती इस अस्थाई फड़ में रखे सामान की समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
दूसरी जगह अब अभियान चलाने की दी चुनौती
व्यापारियों ने एक तरफ जहां आगामी प्लानिंग तैयार की तो बैठक में प्रशासन को चुनौती भी दी। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने तो सड़क किनारे पड़ी मिट्टी को हटवाने के साथ-साथ चबूतरे तोड़ने पर भी सहमति जता दी। अब प्रशासन काठमंडी में अभियान बंद कर किसी अन्य बाजार या क्षेत्र में चलाए। अकेले काठमंडी को ही अतिक्रमण का गढ़ कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को परेशान करने में नगर परिषद दिलचस्पी ले रही है।
डीसी साहब से हमारी बात हो गई है। शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमबीर सांगवान की अगुवाई में डीसी से मिलेगा। बैठक से ही सोमबीर सांगवान ने सीएम के ओएसडी को फोन कर मामले से अवगत करवा दिया गया है। सीएम के सामने काठमंडी शिफ्टिंग की बात भी रखी जाएगी।
राजकुमार, काठमंडी एसोसिएशन प्रधान
रविवार तक की हमसे मोहलत व्यापारियों ने फड़ों के नीचे रखा सामान हटाने की मांगी थी। हमने इस पर सहमति जता दी थी। हम अपना तर्क भी जिला उपायुक्त के सामने रखेंगे। सोमवार को सामान जब्त करो अभियान हम चलाएंगें। नप दो बार व्यापारियों को स्वेच्छा से सामान हटाने की मोहलत दे चुकी है।
बस्तीराम, एमई नगर परिषद
वर्जन::
बैठक में व्यापारियों व नगर परिषद दोनों के तर्क पूछे जाएंगें और जिसका पक्ष सही हुआ उसके अनुरूप प्रशासन कार्रवाई करेगा। पूरे शहर के ही अतिक्रमण का खात्मा किया जाएगा।
विजय कुमार सिधप्पा, डीसी