फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Flying Team caught 616 boxes of beer

सीएम फ्लाइंग टीम ने बीयर की 616 पेटी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Team caught 616 boxes of beer
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भिवानी सीआईडी टीम के साथ मिलकर बीयर से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी से 616 पेटी बीयर की बरामद हुई हैं। इसमें कांच की बोतल और कैन शामिल हैं।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के एसआई अनूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम शनिवार रात साढ़े नौ बजे सीआईडी टीम के साथ नौरंगाबाद टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। रोहतक की तरफ से आई एक गाड़ी को रुकवाकर चेक किया तो चालक ने बताया कि गाड़ी में बीयर भरी हुई हैं। इस पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान चालक के पास बीयर से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान सुंदर निवासी भगाना, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed