फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cleaning is being done in the city even at night, DC himself is inspecting

Bhiwani News: शहर में रात को भी की जा रही सफाई, डीसी खुद कर रहे निरीक्षण

Sun, 31 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cleaning is being done in the city even at night, DC himself is inspecting
सफाई अभियान के बाद शहर के कचरा प्वाईंट का दृश्य।
भिवानी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उपायुक्त साहिल गुप्ता द्वारा बनाई गई विशेष कार्य योजना का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। स्वच्छता अभियान से शहर की सूरत बदलती नजर आ रही है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दिन-रात गंदगी का उठान कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है। डीसी साहिल गुप्ता स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। शहर के कचरा प्वाइंटों की सफाई नियमित की जा रही है और रात में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

28 अगस्त की रात को भी उपायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 24 अगस्त से प्रदेशभर में ‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025’ शुरू किया गया है। यह अभियान 11 सप्ताह तक चलेगा और सात नवंबर को समाप्त होगा। इसे “हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान” नाम दिया गया है। भिवानी में इस अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी की विशेष कार्ययोजना के तहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसी ने स्वयं संभाल रखी है कमान
स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने स्वयं कमान संभाल रखी है। शहर के सभी 31 वार्डों को गंदगी से मुक्त करने के लिए 13 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें एचसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। डीसी ने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों का निरीक्षण कर गंदगी की स्थिति पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अधिकारियों से जानकारी ली गई कि किस वार्ड में गंदगी की समस्या कहां है और उसके समाधान के क्या उपाय किए जा सकते हैं। 24 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान अब तेजी पकड़ चुका है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और अन्य संसाधनों के जरिए गंदगी का नियमित उठान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदली-बदली नजर आ रही शहर की सूरत
स्वच्छता अभियान का असर इस बात से साफ झलक रहा है कि शहर के वे स्थान भी साफ-सुथरे दिखने लगे हैं जहां पहले अक्सर गंदगी के ढेर लगे रहते थे। इनमें सब्जी मंडी, सरकुलर रोड, चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल की दीवार का क्षेत्र, बावड़ी गेट, दादरी गेट, पंचायत घर के पीछे का इलाका और शहर के अन्य बाजार क्षेत्र शामिल हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर परिषद बंद सीवरेज लाइनें और नालों की सफाई कर पानी की निकासी दुरुस्त कर रहे हैं।


विद्यार्थियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
स्वच्छता अभियान में शैक्षणिक संस्थान भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सफाई अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोहारू सावित्री बाई फूले महिला कॉलेज, सेठ बनवारी लाल जिंदल सुईवाला कॉलेज तोशाम, स्थानीय केएम शिक्षण महाविद्यालय, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, वैश्य महाविद्यालय, आदर्श महिला महाविद्यालय और राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर शहर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed