फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civic issuse

पाइप लाइन कटने से सड़क धंसी

Thu, 19 Sep 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
civic issuse - फोटो : Bhiwani
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गांव कलिंगा के छह मकानों के नीचे से जमीन खिसक गई है। मकान के बाहर करीब छह फीट गहरा गड्ढा बन गया है। सीसी सड़क भी कई जगह से धंस गई है। यह सब हुआ पेयजल का फटने से। समस्या को लेकर ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांव कलिंगा में 12 साल पुरानी पाइप लाइन में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने बिना जांच पड़ताल के तेज प्रेशर से पानी छोड़ दिया। जिस वजह से पुरानी पेयजल लाइन कई जगह से फट गई और पानी जमीन के अंदर ही रिसता रहा। पानी रिसाव के कारण आसपास के छह मकानों की नींव के नीचे से मिट्टी खिसक गई। पब्लिक हेल्थ विभाग की इस लापरवाही से गली के अंदर सीसी सड़क के नीचे करीबन छह फीट गहरा गड्ढा बन गया, वहीं आसपास के करीबन छह मकानों की दीवारों व छतों में मोटी दरारें आ गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर धंसा तो हुआ खुलासा
पानी की पाइप लीकेज का पता तब लगा जब एक ट्रैक्टर अचानक गली के अंदर धंस गया। सीसी सड़क के नीचे बनी सुरंग को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए और इसी दौरान मकानों की दीवारों व छतों में भी रातोंरात मोटी दरारें आ गई। जब ग्रामीणों ने जमीन खोदकर मामले की पड़ताल की तो माजरा समझ आ गया। जमीन के नीचे वर्षों पहले डाली गई पुरानी पेयजल लाइन फटने से पानी लीकेज होता रहा और यह पानी आसपास के मकानों की बुनियाद को ही हिलाकर रख दिया। ग्रामीणों ने दहशत के चलते अपने मकान भी खाली कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाई गुहार
ग्रामीणों ने बुधवार सुबह लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर मामले की शिकायत उपायुक्त को भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही से पूरी गली खोखली हो गई वहीं छह मकान मालिकों के आशियाने ही ढहने के कगार पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि दहशत के मारे परिवार की महिलाओं और बच्चों को भी दूसरी जगह भेजा गया है। पेयजल लाइन में लीकेज से जमीन खोखली हो गई और इस वजह से मकान भी अब गिरने के कगार पर हैं, ये मकान कभी गिरने से तबाही मचा सकते हैं। पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही से लाखों रुपयों का आर्थिक नुक़ान झेल रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए पब्लिक हेल्थ की लापरवाही से डेमेज हुई लाइन को भी जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
शिकायतों के बावजूद बंद नहीं किया लाइन में पानी
लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त से मिलने पहुंचे गांव कलिंगा के ग्रामीण पवन कुमार, अनुज, जतनपाल, लीलू, रतन सिंह व राजेंद्र ने बताया कि कई सालों से जर्जर हाल पानी की लाइन में 13 सितंबर को अचानक तेज प्रेशर से पानी छोड़ दिया गया। इस वजह से खस्ताहाल पेयजल लाइन कई जगह से लीकेज की वजह बन गई। रोजाना ही लीकेज होकर पानी सीसी सड़क के नीचे जमीन को खोखली करता रहा और पब्लिक हेल्थ विभाग को भी लाइन में पानी बंद किए जाने की काफी बार शिकायतें दी गई।

इन मकान मालिकों के मकानों में नुकसान
गांव कलिंगा के सवाई पाना अदालतियों की गली निवासी अनुज कुमार अदालती, पवन कुमार, जतनपाल, राज सिंह, राजेंद्र व लीलू का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इन सभी मकानों की दीवारें व छतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गली के बाहर भी जमीन में सुरंग दिखाई देने लगी है। इन सभी घरों को गिरने की दहशत से खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed