फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children in the hospital may not be exchanged, will bind Pink Band

अस्पताल में न हो बच्चों की अदला-बदली, बांधे जाएंगे पिंक बैंड

Tue, 15 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 15 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Children in the hospital may not be exchanged, will bind Pink Band
भिवानी। सामान्य अस्पताल में बच्चों की अदला-बदली न हो इसके लिए बच्चों को अब पिंक बैंड बांधे जाएंगे। बैंड के अंदर ही बच्चे की पूरी जानकारी, रजिस्ट्रेशन नंबर होगा। बच्चों के लिए ही नहीं अन्य मरीजों के भी दूसरे रंग के बैंड होंगे। अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के लिए भेजे गए पौने दो करोड़ के प्रपोजल मंजूरी कर लिए गए है और पहली किस्त के तौर पर करीब साढ़े 12 लाख की ग्रांट रिलीज की गई। मार्च तक स्वास्थ्य विभाग को ये व्यवस्थाएं बनानी है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में वर्ष 2014 में बच्चों की अदला-बदली हो गई थी। दोनों बच्चों और उनके माता-पिता का डीएनए टेस्ट करवाया गया। जिसके बाद साफ हुआ कि बच्चों की अदला-बदली हुई थी। फिलहाल बच्चों के पांव में निशान बनाया जाता है। अब भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था बनाई।  इसी व्यवस्था के तहत अब नवजात बच्चों को पिंक बैंड बांधे जाएंगे। जिससे बच्चों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में मूलभूत व्यवस्थाएं बनाने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत पौने दो करोड़ के प्रपोजल तैयार कर भेजे गए थे। जिसमें अस्पताल में सफाई, उपकरणों की देखरेख, मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से नष्ट करने बाबत थे। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने ये प्रपोजल मंजूर कर दिये है। मंजूरी के साथ 12 लाख 16 हजार की ग्रांट भी रिलीज की गई है। जिसके तहत अब ये काम करवाये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में क्वालिटी मैनेजर डॉ. नवीन कोकचा ने बताया कि मार्च से पहले-पहले ये व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। बैंड से मरीजों की सही पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे काम
बच्चों, मरीजों के लिए बैंड के साथ अस्पताल में फिसलन वाले फर्श की जगह मैट, कमरों का तापमान मेंटेन करने के लिए उपकरण लगाने, अस्पताल में जगह जगह जागरूकता पोस्टर लगाने, शौचालय की हालत सुधारने, साफ सफाई की व्यवस्था करने की योजना है।

वर्जन:::
सामान्य अस्पताल में मरीजों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। अस्पताल में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत प्रपोजल भेजा गया था।
डॉ. रघुवीर शांडिल्य, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सामान्य अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed