फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children and elders coming under the grip of pink cold, chills started in the morning and evening

मौसम: गुलाबी ठंड की चपेट में आ रहे बच्चे व बुजुर्ग, सुबह-शाम शुरू हुई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Children and elders coming under the grip of pink cold, chills started in the morning and evening
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव आया है, जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गुलाबी ठंड की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतर तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं एक्यूआई भी 212 दर्ज हुआ। सुबह और शाम के समय ठिठुरन शुरू हो गई है, जिसके कारण लोग गर्म कपड़े पहने नजर आएं।
विज्ञापन

मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सर्दी लगने के करीब 150 मरीज आए। बच्चों को रात के समय अधिक बुखार हो जाती है और नाक से पानी भी बहता है। ऐसे में वे घरेलू तरीके भी अपनाते हैं अगर फिर भी बच्चों के स्वास्थ्य में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा। जिसके कारण वे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रिटा सिसोदिया ने बताया कि बच्चों के साथ ही बड़े भी गुलाबी ठंड की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। सर्दी के कारण गले में दर्द व खराश के साथ जुकाम की दिक्कतें भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े पहनें और गर्म पानी ही पीएं। जंक फूड खाने से परहेज करें और रोजाना पौष्टिक आहार का सेवन करें। बच्चों को सुबह और शाम के समय बाहर न निकलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed